BPSC 70th CCE Prelims 2024: पटना के बापू सेंटर पर 4 जनवरी को आयोजित होगी प्रारंभिक परीक्षा, नोटिस जारी
Abhay Pratap Singh | December 19, 2024 | 10:15 PM IST | 1 min read
बीपीएससी 70वीं सीसीई प्रारंभिक परीक्षा 2024 के संबंध में विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट पर जल्द जारी की जाएगी।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने पटना के बापू सेंटर पर रद्द की गई बीपीएससी 70वीं सीसीई प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए पुनर्परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, बापू सेंटर पर दोबारा 70वीं सीसीई प्रीलिम्स एग्जाम 4 जनवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “दिनांक 13.12.2024 (शुक्रवार) को बापू परिसर, पटना में आयोजित एकीकृत 70वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा की रद्द परीक्षा की पुनर्परीक्षा कराए जाने के संबंध में दिनांक 19.12.2024 को आयोग की पूर्ण-पीठ की बैठक आयोजित की गई। अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए आयोग द्वारा शीघ्र पुनर्परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया है।”
बीपीएससी ने सूचना में आगे कहा कि, “सूचित किया जाता है कि आयोग द्वारा लिए गए निर्णय के आलोक में बापू परिसर की रद्द परीक्षा की पुनर्परीक्षा हेतु दिनांक 4.01.2025 (शनिवार) की तिथि निर्धारित की जाती है। बीपीएससी 70वीं सीसीई प्रारंभिक परीक्षा 2024 के संबंध में विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट पर जल्द जारी की जाएगी।”
जानकारी के मुताबिक, आयोग ने बापू केंद्र में परीक्षा के दौरान व्यवधान उत्पन्न करने वाले 30 से 40 अभ्यर्थियों की भी पहचान की है। आयोग के अध्यक्ष परमार रवि मनुभाई ने कहा कि इन उम्मीदवारों को बीपीएससी परीक्षा से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। वहीं, पुलिस भी ऐसे अभ्यर्थियों की पहचान में जुटी हुई है।
बीपीएससी चेयरमैन ने बताया कि, सीसीई प्रीलिम्स एग्जाम के लिए राज्य में 912 एग्जाम सेंटर बनाए गए थे, जिनमें से 911 केंद्रों पर कोई विवाद सामने नहीं आया। केंद्र में करीब 6,500 परीक्षार्थी शामिल होने के लिए पहुंचे थे। बता दें कि, बापू परीक्षा परिसर के बाहर विरोध प्रदर्शन के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक अधिकारी की दिल का दौरा पड़ने से मौत भी हो गई थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार