BOI Officer Recruitment 2025: बीओआई ऑफिसर के 115 पदों पर भर्ती के लिए 30 नवंबर तक करें आवेदन, पात्रता जानें
Abhay Pratap Singh | November 25, 2025 | 10:46 AM IST | 1 min read
बैंक ऑफ इंडिया एसओ भर्ती 2025 के तहत चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 64,820 रुपये से लेकर 120,940 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
नई दिल्ली: बैंक ऑफ इंडिया (BOI) की ओर से स्केल 4 प्रोजेक्शन संख्या 2024-25/05 के अंतर्गत विभिन्न स्ट्रीम में ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 नवंबर को बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.bank.in के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं।
बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर भर्ती 2025 के लिए आवेदक के पास किसी भी विषय में स्नातक/ स्नातकोत्तर/ बीटेक/ एमसीए की डिग्री न्यूनतम 60% अंकों में हो। रिजर्व कैटेगरी के आवेदकों को 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी। अभ्यर्थी की आयु 1 अक्टूबर, 2025 तक 22 से 45 वर्ष हो। ऊपरी आयु-सीमा में छूट दी जाएगी।
सामान्य व अन्य कैटेगरी के कैंडिडेट को आवेदन शुल्क के रूप में 850 रुपये और एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी को 175 रुपये का भुगतान करना होगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 115 पद भरे जाएंगे, इनमें चीफ मैनेजर के 15, सीनियर मैनेजर के 54, मैनेजर के 44 और लॉ ऑफिसर के 2 पद हैं।
बीओआई ऑफिसर भर्ती 2025 चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन एग्जाम और इंटरव्यू चरण को शामिल किया गया है। लिखित परीक्षा में इंग्लिश लैंग्वेज से 25 अंकों के प्रश्न और प्रोफेशनल नॉलेज से 100 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की कुल अवधि 100 मिनट निर्धारित की गई है।
चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 64,820 रुपये से लेकर 120,940 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। पात्रता मानदंड संबंधित अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Bank of India SO Recruitment 2025: आवेदन कैसे करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके बैंक ऑफ इंडिया एसओ भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक ibpsreg.ibps.in/boioct25 पर विजिट करें।
- पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल से लॉगिन करें।
- फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन पत्र सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]प्रोजेक्ट वीर गाथा 5.0 में 1.92 करोड़ से अधिक स्कूली छात्रों ने लिया हिस्सा, शिक्षा मंत्रालय ने दी जानकारी
यह पहल छात्रों को वीरता पुरस्कार विजेताओं के बहादुरी भरे कामों को दिखाने के लिए एक क्रिएटिव प्लेटफॉर्म देती है, जो एनईपी 2020 के विजन के मुताबिक है, जो रटने के बजाय अनुभव और प्रोजेक्ट-आधारित सीखने पर जोर देता है।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार