Jharkhhand: युवाओं को पांच लाख नौकरियां, महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये देने का बीजेपी के मैनिफेस्टो में वादा
Press Trust of India | October 5, 2024 | 08:42 PM IST | 1 min read
झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, अन्नपूर्णा देवी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की उपस्थिति में यहां 'पंच प्राण' (पांच प्रतिज्ञा) जारी की।
नई दिल्ली (रांची) : भाजपा ने शनिवार को झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए अपने घोषणापत्र के पांच प्रमुख बिंदु जारी किए, जिसमें पार्टी के सत्ता में आने पर महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये की वित्तीय सहायता, युवाओं को पांच लाख नौकरियां और सभी के लिए आवास का वादा किया गया है।
झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, अन्नपूर्णा देवी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की उपस्थिति में यहां 'पंच प्राण' (पांच प्रतिज्ञा) जारी की।
सरकारी विभागों में खाली पद
इसके अलावा सरकारी विभागों में 2,87,500 खाली पद भरे जाएंगे। पहली कैबिनेट बैठक के बाद नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होगी और नवंबर 2025 तक 1.5 लाख पद भरे जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी सत्ता में आती है तो स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों को दो साल तक के लिए 2,000 रुपये की वित्तीय सहायता भी प्रदान करेगी, ताकि वे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकें।
महिलाओं को प्रति माह 2,100 रुपये की सहायता
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा महिलाओं को सशक्त बनाने के अपने मिशन के तहत 'गोगो-दीदी' योजना शुरू करेगी और कार्यक्रम के तहत महिलाओं को प्रति माह 2,100 रुपये की सहायता मिलेगी।
Also read PM Internship Scheme 2024: पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए रजिस्ट्रेशन जल्द, जानें पात्रता, मासिक वेतन
बता दें कि इस साल के अंत में पूर्वी राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा झारखंड के गठन के 25 वर्षों को रेखांकित करने के लिए अपने घोषणापत्र के अन्य 25 प्रमुख बिंदुओं को जारी करेगी और अंत में आदिवासी आइकन बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती को चिह्नित करते हुए 150 सूत्री दस्तावेज जारी करेगी।
झारखंड का निर्माण 15 नवंबर 2000 को हुआ था, जो बिरसा मुंडा की जयंती भी है। 'पंच प्राण' के बारे में विस्तार से बताते हुए मरांडी ने कहा कि राज्य में परिवार 500 रुपये में एलपीजी गैस सिलेंडर खरीद सकेंगे। इसके अलावा, एक वर्ष में दो सिलेंडर मुफ्त प्रदान किए जाएंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच