BITSAT 2025 Registration: बिटसैट पंजीकरण की तिथि 24 अप्रैल तक bitsadmission.com पर बढ़ी, एग्जाम डेट जानें
Abhay Pratap Singh | April 19, 2025 | 12:56 PM IST | 2 mins read
BITSAT 2025 परीक्षा सत्र-1 के लिए 26 मई से 30 मई तक और सत्र-2 के लिए 22 जून से 26 जून तक आयोजित की जाएगी।
Know your admission chances at BITS Pilani, Goa & Hyderabad campuses. Enter your BITSAT score and get a personalized college prediction report instantly.
Try Nowनई दिल्ली: बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (बिट्स) पिलानी ने बिट्स एडमिशन टेस्ट 2025 (BITSAT 2025) के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 24 अप्रैल तक बढ़ा दी है। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट बिट्स पिलानी की आधिकारिक वेबसाइट bitsadmission.com के माध्यम से बिटसैट 2025 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
इससे पहले, बिटसैट 2025 रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 18 अप्रैल तय की गई थी। BITSAT 2025 का आयोजन पिलानी, गोवा और हैदराबाद में स्थित BITS परिसरों में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (BE), बैचलर ऑफ फार्मेसी (BPharm) और मास्टर ऑफ साइंस (MSc) में एकीकृत डिग्री कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।
BITSAT 2025 Application Fee: आवेदन शुल्क
कैंडिडेट सत्र-1/सत्र-2 और दोनों सत्रों के लिए बिटसैट 2025 आवेदन शुल्क की जांच कर सकते हैं:
बीटसैट 2025 सत्र-1/सत्र-2 - भारतीय और नेपाल (पुरुष) उम्मीदवारों को 3500 रुपए, महिला/ट्रांसजेंडर आवेदकों को 3000 रुपए और दुबई के (पुरुष/महिला/ट्रांसजेंडर) कैंडिडेट को 7150 रुपए शुल्क देना होगा।
बीटसैट 2025 सत्र-1 और सत्र-2 - भारतीय और नेपाल (पुरुष) उम्मीदवारों को 5500 रुपए, महिला/ट्रांसजेंडर आवेदकों को 4500 रुपए तथा ट्रांसजेंडर के लिए दुबई के (पुरुष/महिला/ट्रांसजेंडर) कैंडिडेट को 9150 रुपए शुल्क देना होगा।
Also read VITEEE 2025 Admit Card: वीआईटीईईई एडमिट कार्ड viteee.vit.ac.in पर जारी, एग्जाम डेट जानें
BITSAT 2025 आवेदन पत्र भरने के लिए उम्मीदवारों को कक्षा 10 और कक्षा 12 की मार्कशीट अपलोड करनी होगी। कक्षा 12 में अध्ययनरत छात्रों को आवेदन के समय केवल अपनी कक्षा 10 की मार्कशीट अपलोड करनी होगी। सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले अभ्यर्थी 29 अप्रैल से 1 मई तक BITSAT 2025 आवेदन पत्र में ऑनलाइन संशोधन कर सकेंगे।
BITS Admission Test 2025: बिट्स प्रवेश परीक्षा
बिट्स एडमिशन टेस्ट 2025 का आयोजन दो सत्रों में किया जाएगा। उम्मीदवार नीचे दोनों सत्रों की परीक्षा के लिए तिथियों की जांच नीचे कर सकते हैं:
- बिटसैट 2025 सेशन 1 - सत्र 1 के लिए बिटसैट एग्जाम 26 मई से 30 मई, 2025 तक आयोजित की जाएगी।
- बिटसैट 2025 सेशन 2 - सत्र 2 के लिए बिटसैट परीक्षा 22 जून से 26 जून, 2025 तक आयोजित की जाएगी।
संस्थान 13 मई को परीक्षा केंद्र आवंटन की घोषणा करेगा। उम्मीदवार 13 मई से 16 मई के बीच अपनी परीक्षा तिथि और स्लॉट आरक्षित कर सकते हैं। परीक्षा के दिन के निर्देशों के साथ सत्र 1 के लिए बिटसैट 2025 एडमिट कार्ड 23 मई से डाउनलोड कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए संस्थान की वेबसाइट पर जाएं।
विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’