BITSAT 2024 City Intimation Slip: बिटसैट सिटी इंटिमेशन स्लिप 3 मई को bitsadmission.com पर होगी जारी
Saurabh Pandey | May 1, 2024 | 06:51 PM IST | 2 mins read
BITSAT 2024 स्लॉट बुकिंग सुविधा के माध्यम से उम्मीदवार अपने पसंदीदा परीक्षा स्लॉट बुक कर सकेंगे। बिटसैट सत्र 1 परीक्षा के लिए स्लॉट बुकिंग 2024 सुविधा 6 से 10 मई, 2024 तक खुली रहेगी।
नई दिल्ली : बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (बिट्स) पिलानी 3 मई को बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस एडमिशन टेस्ट (बिटसैट) 2024 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करेगा। बिटसैट के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bitadmission.com पर जाकर सिटी स्लिप देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
बिटसैट 2024 स्लॉट बुकिंग सुविधा के माध्यम से उम्मीदवार अपने पसंदीदा परीक्षा स्लॉट का चयन 6 से 10 मई तक कर सकेंगे। स्लॉट बुकिंग सुविधा पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर आयोजित की जाएगी। इसलिए पंजीकृत उम्मीदवारों को इस प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने की सलाह दी जाती है।
BITS Pilani Exam Date 2024: परीक्षा तिथि
बिट्स पिलानी इंजीनियरिंग, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, फार्मेसी, प्रबंधन और मानविकी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए बिटसैट 2024 का आयोजन कर रहा है। BITSAT 2024 सत्र 1 परीक्षा 20 से 24 मई तक आयोजित की जाएगी, जबकि BITS HD 2024 19 मई को आयोजित की जाएगी।
BITSAT 2024: परीक्षा पैटर्न
बिटसैट 2024 प्रश्न पत्र अंग्रेजी में होगा और छात्रों को तीन घंटे में 130 प्रश्नों का उत्तर देना होगा। BITSAT बीटेक पेपर में चार भाग होंगे - भौतिकी, रसायन विज्ञान, अंग्रेजी दक्षता और तार्किक तर्क, और गणित। भाग 1 और 2 में 40 प्रश्न होंगे। भाग 3 दो खंडों में विभाजित होगा, जिसमें 15 और 10 प्रश्न होंगे। गणित सेक्शन में 45 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का होगा। हालांकि, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा।
Also read IIT Madras में बीएस डेटा साइंस कोर्स से 2,500 छात्रों को मिली नौकरी, मई बैच के लिए जल्दी करें आवेदन
12वीं बोर्ड टॉपर को नहीं देना होगा बिटसैट
कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के टॉपर को BITSAT 2024 के लिए उपस्थित नहीं होना पड़ेगा। 'बोर्ड टॉपर' योजना के तहत प्रवेश के लिए आवेदन पत्र लिंक 15 मई से 15 जून तक खुला रहेगा। इस अवधि के दौरान, जिन उम्मीदवारों ने पीसीएम- पीसीबी में अपने संबंधित बोर्डों में पहली रैंक हासिल की थी। प्रवेश के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल