Bihar STET 2026 Last Date: बिहार एसटीईटी पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 सितंबर तक बढ़ी, आवेदन प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | August 30, 2026 | 11:02 AM IST | 2 mins read
बीएसईबी एसटीईटी 2026 कुल 150 अंकों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 सितंबर तक बढ़ा दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट stetregistration.cbrt.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इससे पहले, यह तिथि 31 अगस्त, 2026 थी।
बिहार एसटीईटी 2026 रजिस्ट्रेशन फीस एक पेपर के लिए जनरल/ ओबीसी/ ईडब्ल्सूएस को 960 रुपये तथा एससी/ एसटी/ पीएच को 760 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, दोनों पेपरों के लिए आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1140 रुपये तथा अन्य कैंडिडेट को 1440 रुपये देना होगा।
BSEB STET 2026: पात्रता मानदंड
- पेपर 1 (सेकेंडरी) - संबंधित विषय में स्नातक की डिग्री 50% अंकों के साथ और बीएड परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। या 4 वर्षीय पाठ्यक्रम बीए बीएड/ बीएससी बीएड परीक्षा उत्तीर्ण हो।
- पेपर 2 (सीनियर सेकेंडरी) - संबंधित विषय में 50% अंकों के साथ मास्टर डिग्री और बीएड परीक्षा/ बीए बीएड/ बीएससी बीएड उत्तीर्ण होना चाहिए।
बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू है। आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु पुरुष की 37 व्रष व महिला की 40 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अगस्त 2026 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट भई दी जाएगी।
बीएसईबी एसटीईटी 2026 कुल 150 अंकों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि 150 मिनट होगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को बिहार बीएसईबी नोटिफिकेशन 2026 जांच सकते हैं।
BSEB STET Online Form 2026: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार बिहार एसटीईटी 2026 के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- बिहार एसटीईटी रजिस्ट्रेशन लिंक stetregistration.cbrt.co.in पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें।
- फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार