Bihar STET 2025 Notification: बिहार एसटीईटी 2025 का नोटिफिकेशन जारी, कल से करें आवेदन; पात्रता, शुल्क जानें
Abhay Pratap Singh | September 10, 2025 | 07:37 PM IST | 2 mins read
पात्रता मानदंड पूरा करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर बीएसईबी बिहार एसटीईटी 2025 फॉर्म भर सकेंगे।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 (STET 2025) के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। नोटिफिकेशन के अनुसार, बिहार एसटीईटी 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कल, 11 सितंबर से शुरू होगी और 19 सितंबर, 2025 को समाप्त हो जाएगा।
बिहार एसटीईटी 2025 के लिए पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com के माध्यम से फॉर्म भर सकेंगे। बिहार के माध्यमिक विद्यालयों और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बीएसईबी एसटीईटी परीक्षा पास करना अनिवार्य है।
Bihar STET Eligibility Criteria: पात्रता मानदंड
- एसटीईटी पेपर 1 (माध्यमिक) - आवेदक के पास न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों में स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री के साथ बीएड होना चाहिए। अथवा 4 वर्षीय बीए बीएड/ बीएससी बीएड की डिग्री हो।
- एसटीईटी पेपर 2 (उच्च माध्यमिक) - कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातकोत्तर और बीएड अथवा बीए बीएड/ बीएससी बीएड पास कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं। अथवा उम्मीदवार ने न्यूनतम 55% अंंकों में स्नातकोत्तर तथा 3 वर्षीय बीएड एमएड कोर्स किया है।
बीएसईबी एसटीईटी 2025 पेपर-1 या पेपर-2 के लिए सामान्य/ ओबीसी/ बीसी/ ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 960 रुपए तथा दोनों पेपरों के लिए 1,440 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। आरक्षित वर्ग जैसे एससी/ एसटी/ दिव्यांग को दोनों पेपरों के लिए 1,140 रुपए तथा किसी एक पेपर के लिए 760 रुपए परीक्षा शुल्क देना होगा।
आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अनारक्षित पुरुष के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 अगस्त, 2025 से की जाएगी। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट भी जाएगी। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार बीएसईबी की वेबसाइट व एक्स हैंडल पर विजिट कर सकते हैं।
Bihar STET Registration 2025: कैसे आवेदन करें?
बिहार एसटीईटी रजिस्ट्रेशन 2025 निम्नलिखित चरणओं का पालन करके कर सकते हैं:
- बीएसईबी की वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
- बिहार एसटीईटी 2025 ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- बीएसईबी एसटीईटी 2025 फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार