Bihar STET 2025 Exam: बिहार एसटीईटी परीक्षा नहीं हुई स्थगित, बोर्ड ने वायरल फर्जी नोटिस का किया खंडन
Santosh Kumar | October 9, 2025 | 03:57 PM IST | 1 min read
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा 14 अक्टूबर को होगी, और एडमिट कार्ड 11 अक्टूबर को जारी किया जाएगा।
नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2025 को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फर्जी सूचना का खंडन किया है। अभ्यर्थियों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा कर रही इस अफवाह के अनुसार, परीक्षा को स्थगित कर दिया गया, लेकिन बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि एसटीईटी परीक्षा 14 अक्टूबर से निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही आयोजित होगी।
बोर्ड के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर जारी एक बयान में कहा गया है कि परीक्षा तिथि में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वायरल फर्ज़ी नोटिस में दावा किया जा रहा है कि परीक्षा 24 नवंबर, 2025 से शुरू होगी, जो कि गलत है।
Bihar STET 2025 Admit Card: एडमिट कार्ड 11 अक्टूबर को
फर्जी नोटिस के अनुसार, परीक्षा का एडमिट कार्ड 21 नवंबर को बोर्ड की वेबसाइट bsebstet.org पर अपलोड किया जाएगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा 14 अक्टूबर को होगी और एडमिट कार्ड 11 अक्टूबर को जारी किया जाएगा।
बोर्ड ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर बिहार एसटीईटी परीक्षा और एडमिट कार्ड डेट की घोषणा की है। बिहार एसटीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को वेबसाइट पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
Bihar STET 2025 Exam: बिहार एसटीईटी परीक्षा पैटर्न
बिहार एसटीईटी परीक्षा माध्यमिक (कक्षा 9-10) और उच्चतर माध्यमिक (कक्षा 11-12) स्तर पर शिक्षकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है। बिहार एसटीईटी 2025 परीक्षा में कुल 150 अंकों के 150 प्रश्न होंगे।
प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। गलत उत्तरों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा। बिहार एसटीईटी 2025 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी।
अगली खबर
]Haryana HTET Result 2025 LIVE: एचटीईटी रिजल्ट इसी सप्ताह हो सकता है जारी, जानें लेटेस्ट अपडेट, परिणाम लिंक
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (बीएसईएच) द्वारा आयोजित इस परीक्षा के लेवल 1 (पीआरटी), लेवल 2 (टीजीटी) और लेवल 3 (पीजीटी) के परिणाम अक्टूबर 2025 में जारी होने की उम्मीद है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार