Bihar SHS CHO Recruitment 2025: बिहार सीएचओ भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 5 मई से शुरू होगा आवेदन
Saurabh Pandey | April 14, 2025 | 10:11 PM IST | 1 min read
बिहार एसएचएस सीएचओ भर्ती परीक्षा 120 अंकों की होगी, जिसमें 80 प्रश्न, प्रत्येक 1.5 अंक का होगा। परीक्षा दो घंटे यानी 120 मिनट तक चलेगी। सीबीटी पास करने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा, जहां उन्हें मूल प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे।
नई दिल्ली : बिहार राज्य स्वास्थ्य सोसाइटी (एसएचएस) ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) के 4,500 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 मई से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाकर 26 मई 2025 तक आवेदन कर सकेंगे।
बिहार एसएचएस सीएचओ भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए, जबकि अधिकतम आयु 42 वर्ष (पुरुष - सामान्य/ईडब्ल्यूएस) 45 वर्ष (महिला - सामान्य/ईडब्ल्यूएस, बीसी/एमबीसी उम्मीदवार) 47 वर्ष (एससी/एसटी उम्मीदवार) होनी चाहिए।
shs.bihar.gov.in vacancy 2025: कैटेगरीवाइज रिक्तियों की संख्या
- सामान्य - 979 पद
- एससी - 1,243 पद
- ईडब्ल्यूएस - 245 पद
- एसटी - 55 पद
- ईबीसी - 1,170 पद
- बीसी - 640 पद
- डब्ल्यूबीसी - 168 पद
- कुल - 4500 पद
Bihar SHS NHM CHO Recruitment 2025: पात्रता मानदंड
बिहार एसएचएस सीएचओ भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवारों के पास सामुदायिक स्वास्थ्य (सीसीएच) में प्रमाण पत्र के साथ बीएससी नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए और उन्हें भारतीय नर्सिंग परिषद या संबंधित राज्य नर्सिंग परिषद के साथ पंजीकृत होना चाहिए।
Bihar SHS NHM CHO Recruitment 2025: परीक्षा पैटर्न
बिहार एसएचएस सीएचओ भर्ती परीक्षा 120 अंकों की होगी, जिसमें 80 प्रश्न, प्रत्येक 1.5 अंक का होगा। परीक्षा दो घंटे यानी 120 मिनट तक चलेगी। सीबीटी पास करने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा, जहां उन्हें मूल प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे।
Bihar SHS NHM CHO Recruitment 2025: वेतन
बिहार एसएचएस सीएचओ भर्ती 2025 के लिए चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 40,000 रुपए वेतन प्रदान किया जाएगा, जिसमें 32,000 निर्धारित आय होगी और 8,000 रुपए प्रतिमाह परफॉर्मेंस के आधार पर दिया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं