Bihar Sachivalaya Recruitment: बिहार ऑफिस अटेंडेंट भर्ती आवेदन blcsrecruitment.com पर शुरू, जानें प्रक्रिया
Santosh Kumar | March 19, 2024 | 10:48 AM IST | 1 min read
आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और अन्य राज्य के उम्मीदवारों को 300 रुपये का, जबकि बिहार निवासी महिला और एससी/एसटी/पीएच उम्मीदवारों को 150 रुपये का भुगतान करना होगा।
नई दिल्ली: बिहार विधानसभा सचिवालय में ऑफिस अटेंडेंट के 26 पदों पर वैकेंसी निकली है। इनमें नाइट गार्ड के 5 पद, दरबन के 3 पद और सफाईकर्मी के 18 पद पर रिक्तियां हैं। इच्छुक उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सचिवालय की आधिकारिक वेबसाइट blcsrecruitment.com से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और अन्य राज्य के उम्मीदवारों को 300 रुपये पंजीकरण शुल्क देना होगा। वहीं बिहार की निवासी महिला और एससी/एसटी/पीएच उम्मीदवारों को 150 रुपये का भुगतान करना होगा।
बिहार विधान परिषद कार्यालय परिचर अधिसूचना 2024 के अनुसार, आयु सीमा की गणना जनवरी 2024 से की जाएगी। भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु पुरुषों के लिए 37 वर्ष और महिलाओं के लिए 40 वर्ष है। नाइट गार्ड, दरबान और सफाई कर्मी भर्ती नियम 2024 के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी।
Bihar Sachivalaya Recruitment: पात्रता मानदंड
बिहार विधानसभा सचिवालय कार्यालय परिचारी भर्ती के लिए पात्रता मानदंड तीनों पदों के लिए अलग-अलग है। यह जानकारी आप नीचे दी गई टेबल के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं-
|
पोस्ट नाम |
बिहार विधान परिषद कार्यालय परिचारक पात्रता |
|---|---|
|
कार्यालय परिचारक (रात्रि रक्षक) |
|
|
कार्यालय परिचारक (दरबन) |
|
|
कार्यालय परिचारक (सफाईकर्मी) |
|
BLCS Recruitment 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिये गए चरणों के माध्यम से बिहार विधान परिषद सचिवालय कार्यालय परिचारक भर्ती 2024 के लिए अप्लाई कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट blcsrecruitment.com पर जाएं।
- बीएलसीएस भर्ती विज्ञापन संख्या-3 पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा, यहां पोर्टल पर खुद को रजिस्टर करें।
- 'New Registration' पर क्लिक करें और पद को चुनें।
- अब आवेदन फॉर्म में विवरण और दस्तवेज अपलोड करें।
- शुल्क कर भुगतान करें और पुष्टीकरण फॉर्म डाउनलोड करें।
अगली खबर
]DSSSB Recruitment 2024: डीएसएसएसबी पीजीटी और अन्य 1499 पदों पर वैकेंसी, आवेदन आज से dsssbonline.nic.in पर शुरू
इच्छुक उम्मीदवार आवेदन पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। डीएसएसएसबी ने पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2024 निर्धारित की है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी