Bihar News: नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह का बिहार में भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार
Press Trust of India | September 19, 2024 | 10:58 AM IST | 2 mins read
गिरफ्तार सभी आरोपियों में से कुल 4 आरोपी पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं, जबकि एक आरोपी बिहार का निवासी बताया गया है।
नई दिल्ली: बिहार के पूर्णिया जिले में पुलिस ने नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 200 युवकों को उनके चंगुल से मुक्त कराया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने गिरोह चलाने के आरोप में पश्चिम बंगाल के रहने वाले चार लोगों सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान सुकुमार राय, तारा शंकर शर्मा, जहांगीर और विष्णु मंडल (चारों पश्चिम बंगाल के निवासी) के रूप में हुई है। गिरफ्तार किया गया एक अन्य व्यक्ति का नाम शिवपाल हेम्ब्रम है, जो बिहार राज्य के अररिया जिले का निवासी है।
पूर्णिया पुलिस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, “पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले के रहने वाले अखिल मंडल नाम के व्यक्ति की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस अधिकारियों ने पूर्णिया में कई स्थानों पर छापेमारी की और 200 युवकों को आरोपियों के चंगुल से बचाया।”
Also read Bihar News: बिहार सरकार ने राज्य भर में 76 स्कूलों को 21 सितंबर तक बंद करने का दिया आदेश, जानें वजह
पीड़ित ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि ज्यादातर पीड़ित पश्चिम बंगाल के निवासी हैं और उन्हें नौकरी का वादा कर पूर्णिया लाया गया था। आरोपी ऑनलाइन नौकरी दिलाने का गिरोह चला रहे थे और उनसे संपर्क करने वालों से उनके खातों में 21,000 रुपये हस्तांतरित करने को कहा जाता था।
बयान के मुताबिक, “जब वे (पीड़ित) पूर्णिया पहुंचे, तो उन्हें धमकाया गया और उन्हें एक निश्चित किराए के आवास में बंधक बना लिया गया। उन्हें आरोपियों द्वारा किए गए वादे के अनुसार कोई नौकरी नहीं दी गई। किसी तरह अखिल आरोपियों के चंगुल से भागने में सफल रहा और उसने पूर्णिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई।”
पुलिस ने मंगलवार रात पूर्णिया में कई स्थानों पर छापेमारी की और 200 युवकों को आरोपियों के चंगुल से बचाया। पुलिस के मुताबिक, छापेमारी अब भी जारी है और मामले की जांच की जा रही है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार