Bihar NEET UG Counselling 2025: बिहार नीट यूजी राउंड 2 काउंसलिंग शेड्यूल संशोधित, सीट अलॉटमेंट तिथि जल्द
Abhay Pratap Singh | September 15, 2025 | 10:15 AM IST | 2 mins read
एमएमसी मधुबनी, एनएसएमसीएच बिहटा और एचएमसीएच पालीगंज में एमबीबीएस व बीडीएस की क्रमशः 100, 50 और 50 सीटों की वृद्धि की गई।
नई दिल्ली: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB) ने बिहार नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 2 शेड्यूल को संशोधित किया है। एमबीबीएस और बीडीएस प्रोग्राम में सीटों की वृद्धि के बाद अपनी प्राथमिकताएं बदलने के इच्छुक उम्मीदवारों को चॉइस फिलिंग और लॉकिंग प्रक्रिया के लिए 15 से 18 सितंबर तक का समय दिया गया है।
बिहार नीट यूजी 2025 राउंड 2 काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थी बीसीईसीईबी की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर आज से अपनी पसंद को संपादित कर सकते हैं। बिहार नीट काउंसलिंग 2025 राउंड 2 के लिए सीट अलॉटमेंट रिजल्ट तिथि की घोषणा जल्द ही किए जाने की उम्मीद है। नोटिस में अभ्यर्थियों से अधिक से अधिक विकल्प भरने की अपील की गई है।
बिहार स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त पत्रों के अनुसार, मधुबनी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (MMC), मधुबनी; नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (NSMCH), बिहटा, पटना और हिमालय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (HMCH) पालीगंज, पटना में नामांकन के लिए क्रमशः 100, 50 और 50 सीटों की वृद्धि की अनुशंसा की गई है, जिसे उपलब्ध रिक्तियों में जोड़ दिया गया है।
बिहार नीट राउंड 1 आवंटन परिणाम जारी होने के बाद जांच के दौरान परिषद के संज्ञान में आया कि कुल 54 उम्मीदवारों की आरक्षण श्रेणी अलग-अलग पाई गई। सत्यापन के बाद 22 एससी श्रेणी के उम्मीदवारों सहित 49 उम्मीदवारों के लिए राउंड 1 काउंसलिंग में आवंटित सीटें रद्द कर दी गईं और यूजीएमएसी 2025 के लिए भरे गए आवेदन में उनकी पिछली श्रेणी को अनारक्षित कर दिया गया। ऐसे उम्मीदवारों के लिए आवंटित सीटें अब रिक्त हो गई हैं और उन्हें मेरिट-सह-विकल्प के आधार पर राउंड 2 काउंसलिंग में आवंटित किया जाएगा।
एससी/ एसटी/ ईबीसी/ बीसी श्रेणियों के सभी उम्मीदवार जिनकी श्रेणी नीट यूजी 2025 एवं यूजीएमएसी 2025 में आरक्षण श्रेणी में अंतर के कारण अनारक्षित में परिवर्तित हो गई थी, जिस कारण काउंसलिंग शुल्क और सुरक्षा राशि में अंतर है। यदि वे राउंड 2 अथवा आगे की काउंसलिंग में शामिल होना चाहते हैं तो उन्हें पोर्टल पर लॉगिन के बाद काउंसलिंग शुल्क और सुरक्षा जमा राशि का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।
सफल भुगतान के बाद वे अपने भरे गए चॉइस में बदलाव कर सकते हैं। उनके द्वारा पूर्व में भुगतान की गई राशि को उसी ट्रांजेक्शन मोड में से वापस कर दिया जाएगा। यदि शेष राशि का भुगतान नहीं किया जाता है, तो काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी नहीं मानी जाएगी और सुरक्षा राशि काउंसलिंग प्रक्रिया की समाप्ति के बाद वापस किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार