Bihar NEET 2025 Counselling: बिहार नीट राउंड 1 डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया स्थगित, नोटिस जारी, जानें वजह
Santosh Kumar | August 26, 2025 | 10:13 PM IST | 2 mins read
बोर्ड ने चेतावनी दी है कि अगर कोई अभ्यर्थी अयोग्य पाया जाता है या उसके दस्तावेजों में विसंगतियां पाई जाती हैं, तो उसकी सीट रद्द की जा सकती है।
Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
Download EBookनई दिल्ली: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड (बीसीईसीईबी) ने बिहार नीट अंडरग्रेजुएट मेडिकल एडमिशन काउंसलिंग 2025 राउंड 1 के लिए दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया स्थगित करने की घोषणा की है। यह निर्णय आज यानी 26 अगस्त, 2025 को लिया गया। नीट यूजी स्कोर के आधार पर सत्यापन और प्रवेश प्रक्रिया अब कल यानी 27 से 29 अगस्त, 2025 तक संबंधित रिपोर्टिंग केंद्रों पर होगी। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर एक नोटिस जारी करके उम्मीदवारों को इसकी जानकारी दी है।
स्थगन का कारण तकनीकी समस्या को बताया गया है, जो बिहार वेटरनरी कॉलेज (बीवीसी), पटना में सेल्फ फाइनेंस सीटों के लिए चॉइस फीलिंग और सीट आवंटन प्रक्रिया में पाई गई। बोर्ड ने सीट आवंटन परिणाम को रद्द कर दिया है।
Bihar NEET 2025 Counselling: रिपोर्टिंग प्रक्रिया कल से शुरू
बीसीईसीईबी द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि जिन छात्रों को बीवीसी पटना की सेल्फ फाइनेंस सीटों आवंटित की गई है, उन्हें दस्तावेज सत्यापन या प्रवेश के लिए बीवीसी, पटना को रिपोर्ट करने की आवश्यकता नहीं है।
जिन छात्रों ने सेल्फ फाइनेंस सीटों के लिए आवेदन किया था, लेकिन तकनीकी त्रुटि के कारण विकल्प नहीं भर पाए थे, वे अब राउंड 2 काउंसलिंग में अपने विकल्प भर सकेंगे। इसके बाद मेरिट-कम-चॉइस के आधार पर सीटों का आवंटन किया जाएगा।
अन्य सभी नियम व शर्तें पूर्ववत रहेंगी। एमबीबीएस, बीडीएस, बी.वी.एससी. एवं ए.एच. (सेल्फ फाइनेंस सीटों को छोड़कर) में चयनित विद्यार्थियों को संबंधित रिपोर्टिंग सेंटर जाकर दस्तावेज सत्यापन एवं प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
Bihar NEET 2025 Counselling: आवश्यक दस्तावेज
उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए अपने मूल दस्तावेज, जैसे नीट एडमिट कार्ड, स्कोरकार्ड, 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), और पासपोर्ट साइज फोटो सहित अन्य जरूरी कागजात साथ लाने होंगे।
बोर्ड ने चेतावनी दी है कि अगर कोई अभ्यर्थी अयोग्य पाया जाता है या उसके दस्तावेजों में विसंगतियां पाई जाती हैं, तो उसकी सीट रद्द की जा सकती है। बिहार नीट राउंड2 काउंसलिंग की विस्तृत जानकारी जल्द ही वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार