Bihar NEET PG Counselling 2025: बिहार नीट पीजी राउंड 1, 2 काउंसलिंग शेड्यूल रिवाइज्ड, 13 नवंबर को सीट आवंटन
Saurabh Pandey | November 6, 2025 | 03:52 PM IST | 2 mins read
बीसीईसीईबी नीट पीजी 2025 अखिल भारतीय रैंक (एआईआर) के आधार पर एक राज्य मेरिट सूची प्रकाशित करेगा। इस सूची में बिहार राज्य काउंसलिंग के लिए उम्मीदवार की विशिष्ट रैंक शामिल होगी।
नई दिल्ली : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा पर्षद (बीसीईसीईबी) ने पीजीएमएसी 2025 (एमडी/एमएस/डीएनबी/पीजी डिप्लोमा) के लिए राउंड 1, 2 काउंसलिंग शेड्यूल में संशोधन किया है। बीसीईसीईबी द्वारा जारी संशोधित शेड्यूल के मुताबिक पंजीकरण की प्रक्रिया अब 7 नवंबर तक चलेगी।
बिहार नीट पीजी काउंसलिंग के राउंड 1 और 2 के लिए चॉइस फिलिंग और लॉकिंग अब 7 नवंबर तक कर सकते हैं, पहले जारी शेड्यूल के मुताबिक चॉइस फिलिंग की लास्ट डेट 6 नवंबर थी।
बिहार नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 1 और 2 के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों के रैंक कार्ड 10 नवंबर को जारी किया जाएगा, जबकि राउंड 1 का सीट आवंटन रिजल्ट 13 नवंबर को होगा।
बीसीईसीईबी नीट पीजी 2025 अखिल भारतीय रैंक (एआईआर) के आधार पर एक राज्य मेरिट सूची प्रकाशित करेगा। इस सूची में बिहार राज्य काउंसलिंग के लिए उम्मीदवार की विशिष्ट रैंक शामिल होगी। सीट आवंटन परिणाम उम्मीदवार की मेरिट रैंक, श्रेणी और उम्मीदवार द्वारा भरे और लॉक किए गए विकल्पों के आधार पर घोषित किया जाएगा।
Bihar NEET PG Counselling 2025: संशोधित शेड्यूल
|
संशोधित कार्यक्रम
|
पुरानी तिथि
|
नई तिथि
|
|---|---|---|
|
ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि तथा आवेदन पत्र में संशोधन (राउंड-1 एवं राउंड-2)
|
6 नवम्बर 2025 (रात्रि 10 बजे तक)
|
7 नवम्बर 2025 (रात्रि 10 बजे तक)
|
|
विकल्प भरने एवं लॉक करने की अंतिम तिथि (राउंड-1 एवं राउंड-2)
|
6 नवम्बर 2025 (रात्रि 11:59 बजे तक)
|
7 नवम्बर 2025 (रात्रि 11:59 बजे तक)
|
|
रैंक कार्ड प्रकाशन की तिथि
|
9 नवम्बर 2025
|
10 नवम्बर 2025
|
|
राउंड-1 के लिए अंतरिम सीट आवंटन परिणाम प्रकाशन तिथि
|
12 नवम्बर 2025
|
13 नवम्बर 2025
|
|
आवंटन पत्र डाउनलोड करने की अवधि (राउंड-1)
|
12 नवम्बर 2025 से 17 नवम्बर 2025 तक
|
13 नवम्बर 2025 से 17 नवम्बर 2025 तक
|
|
दस्तावेज सत्यापन एवं प्रवेश (राउंड-1)
|
12 नवम्बर 2025 से 17 नवम्बर 2025 तक
|
15 नवम्बर 2025 से 17 नवम्बर 2025 तक
|
Bihar NEET PG Counselling 2025: भाग लेने वाले कॉलेज
बिहार नीट पीजी काउंसलिंग में भाग लेने वाले कॉलेजों में पटना मेडिकल कॉलेज, दरभंगा मेडिकल कॉलेज, नालंदा मेडिकल कॉलेज, एएनएम मेडिकल कॉलेज गया, आईजीआईएमएस पटना जैसे प्रतिष्ठित संस्थान और कटिहार मेडिकल कॉलेज, एमजीएम मेडिकल कॉलेज किशनगंज, नारायण मेडिकल कॉलेज सासाराम जैसे कई प्रसिद्ध निजी कॉलेज शामिल होंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार