Bihar ITICAT Counselling 2025: बिहार आईटीआई राउंड 2 संशोधित सीट आवंटन रिजल्ट जारी, दस्तावेज सत्यापन डेट जानें
Santosh Kumar | August 25, 2025 | 04:53 PM IST | 1 min read
बिहार आईटीआई राउंड 2 संशोधित सीट आवंटन रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर उपलब्ध है।
नई दिल्ली: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीईसीईबी) ने बिहार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा (आईटीआई कैट) 2025 के राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम को रद्द करने के बाद आज, 25 अगस्त 2025 को संशोधित परिणाम जारी कर दिया है। बिहार आईटीआई राउंड 2 संशोधित सीट आवंटन रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर उपलब्ध है।
उम्मीदवार अपने पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले 14 अगस्त को जारी परिणाम तकनीकी कारणों से रद्द कर दिया गया था, जिसके बाद नई तिथियों की घोषणा की गई।
राउंड 2 के सीट आवंटन परिणाम के बाद, दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश प्रक्रिया 27 से 29 अगस्त, 2025 तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को निर्धारित तिथियों के भीतर अपने आवंटित संस्थानों को रिपोर्ट करना होगा।
Bihar ITICAT Counselling 2025: आवश्यक दस्तावेज
बिहार आईटीआई राउंड 2 के लिए उम्मीदवारों को आईटीआईसीएटी रैंक कार्ड, 10वीं मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और हाल ही के पासपोर्ट आकार के फोटो जैसे मूल दस्तावेजों के साथ सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा।
इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों को आवंटन आदेश और बायोमेट्रिक फॉर्म की दो प्रतियां भी लानी होंगी। बोर्ड द्वारा राउंड 2 की चॉइस फिलिंग प्रक्रिया 18 से 24 जुलाई तक पूरी हुई, जिसमें अभ्यर्थियों ने अपनी पसंद का संस्थान और ट्रेड चुना।
Bihar ITI Counselling 2025: व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना अनिवार्य
सीट आवंटन अभ्यर्थियों की रैंक, चॉइस फिलिंग और उपलब्ध सीटों के आधार पर किया गया है। बीसीईसीईबी आईटीआई कैट 2025 की काउंसलिंग प्रक्रिया दो राउंड और एक मॉप-अप राउंड के माध्यम से आयोजित की जा रही है।
मॉप-अप राउंड सितंबर 2025 में आयोजित होने की उम्मीद है, जिसमें रिक्त सीटों को भरा जाएगा। उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए अपने आवंटित संस्थानों में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना अनिवार्य है।
अगली खबर
]JEECUP Counselling 2025: यूपी पॉलिटेक्निक राउंड 6 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट कल होगा जारी, जानें रिपोर्टिंग तिथि
यूपी पॉलिटेक्निक राउंड 6 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर उपलब्ध होगा। इस राउंड में रिक्त सीटों को भरने के लिए चॉइस फिलिंग प्रक्रिया आज रात 11.59 बजे तक जारी रहेगी।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार