Bihar News: बिहार में शिक्षकों को ईद, रामनवमी के दिन मिलेगी छुट्टी, सीएम नीतीश कुमार ने दिए निर्देश
Santosh Kumar | April 9, 2024 | 07:51 AM IST | 2 mins read
शिक्षकों की छुट्टियों के संबंध में सीएम ने आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के कारण शिक्षकों को छुट्टी से वंचित किये जाने पर असंतोष व्यक्त किया है।
नई दिल्ली: नीतीश सरकार ने बिहार के शिक्षकों को ईद और रामनवमी के दिन छुट्टियां देने का ऐलान किया है। शिक्षकों की छुट्टियों के संबंध में सीएम ने आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के कारण शिक्षकों को छुट्टी से वंचित किये जाने पर असंतोष व्यक्त किया है। इस संबंध में बिहार के शिक्षा विभाग ने एक प्रेस नोट के माध्यम से राज्य के लाखों शिक्षकों के साथ यह जानकारी साझा की है।
शिक्षा विभाग की ओर से जारी बयान के मुताबिक, बिहार सरकार ने स्कूल शिक्षकों के लिए 10 और 11 अप्रैल ईद-उल-फितर और 17 अप्रैल रामनवमी पर छुट्टियों की घोषणा की है। जारी नोटिस में यह भी कहा गया है कि इसके अलावा ट्रेनिंग प्रोग्राम में कोई अन्य बदलाव नहीं किया गया है।
बता दें कि बिहार में इन दिनों शिक्षकों की ट्रेनिंग चल रही है। इसी वजह से होली के त्योहार पर भी शिक्षकों को छुट्टी नहीं मिल पाई थी। इस दौरान शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद ईद की छुट्टी को लेकर भी संशय पैदा हो गया था। हालांकि, सीएम ने इस पर सभी संशय खत्म करते हुए 8 अप्रैल को छुट्टियों को लेकर औपचारिक घोषणा की।
जानकारी के मुताबिक, राज्य में ईद और रामनवमी के मौके पर पहले ही छुट्टियां घोषित की जा चुकी हैं। लेकिन शिक्षा विभाग की ओर से विशेष प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकों को त्योहारों पर भी छुट्टी नहीं दी गयी थी। इस पर शिक्षकों ने सीएम से अपील की थी।
उन्होंने कहा कि सरकार को ईद और रामनवमी पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित नहीं करना चाहिए, ताकि वह अपने परिवार के साथ त्योहार मना सकें। ऐसे शिक्षकों की समस्याओं पर संज्ञान लेते हुए सीएम नीतीश ने यह निर्देश दिया।
बता दें कि राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) पुराने और नए भर्ती शिक्षकों के लिए आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। प्रशिक्षण राज्य भर में सरकार के 78 केंद्रों पर आयोजित किया जा रहा है.
अगली खबर
]MP Board Class 5th, 8th Result Live: एमपीबीएसई एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट 2024 डेट, लिंक, टॉपर्स जानें
परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपने एमपीबीएसई एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से परीक्षा का रिजल्ट देख सकेंगे।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल