Bihar DCECE 2024 Counselling: बिहार पॉलिटेक्निक मॉप-अप काउंसलिंग शेड्यूल जारी, 26 अगस्त से रजिस्ट्रेशन
Santosh Kumar | August 23, 2024 | 11:57 AM IST | 2 mins read
इच्छुक उम्मीदवारों को पंजीकरण लिंक सक्रिय होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाना होगा।
नई दिल्ली: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (बीसीईसीईबी) ने बिहार डीसीईसीई मोप-अप काउंसलिंग 2024 शेड्यूल जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने ऑनलाइन काउंसलिंग के पहले या दूसरे राउंड में आवेदन किया था या चॉइस फिलिंग से चूक गए थे, वे बिहार डीसीईसीई मॉप-अप काउंसलिंग 2024 रजिस्ट्रेशन के लिए पात्र हैं। बिहार पॉलिटेक्निक 2024 काउंसलिंग से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी इस लेख में आगे दी गई है।
बिहार डीसीईसीई मॉप-अप काउंसलिंग 2024 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को पंजीकरण लिंक सक्रिय होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाना होगा। बिहार पॉलिटेक्निक मॉप-अप काउंसलिंग के लिए पंजीकरण विंडो 26 अगस्त से 1 सितंबर तक सक्रिय रहेगी।
Bihar DCECE 2024 Counselling: पात्रता मानदंड
जारी अधिसूचना के अनुसार, वे सभी अभ्यर्थी जिन्हें पीई के प्रथम या द्वितीय चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से सीट आवंटित नहीं हुई है, या जिनकी आवंटित सीट रद्द कर दी गई है, या जो दस्तावेज सत्यापन के लिए रिपोर्टिंग केंद्र पर उपस्थित नहीं हो पाए, वे मॉप-अप काउंसलिंग में भाग लेने के लिए पात्र हैं।
यदि कोई अभ्यर्थी ऑनलाइन काउंसलिंग के प्रथम या द्वितीय चरण में किसी संस्थान में नामांकित है और उसे मोप-अप काउंसलिंग में वही संस्थान मिला है, तो अभ्यर्थी को दस्तावेज सत्यापन के लिए पुनः रिपोर्टिंग केंद्र पर जाने की आवश्यकता नहीं है, वह पहले से ही नामांकित रहेगा।
लेकिन अगर संस्थान या शाखा में कोई बदलाव होता है, तो उम्मीदवार को दस्तावेज सत्यापन के लिए रिपोर्टिंग केंद्र पर जाना होगा। उम्मीदवार बिहार पॉलिटेक्निक मोप-अप काउंसलिंग 2024 पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेजों का विवरण नीचे देख सकते हैं-
- बिहार डीसीईसीई 2024 एडमिट कार्ड
- बिहार डीसीईसीई 2024 रैंक कार्ड
- कक्षा 10वीं/12वीं की मार्कशीट और उत्तीर्ण प्रमाणपत्र
- बिहार डीसीईसीई 2024 आवंटन पत्र
- अधिवास प्रमाणपत्र
- श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- पासपोर्ट आकार के फोटो
- चरित्र प्रमाण पत्र
- माइग्रेसन प्रमाणपत्र
- आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट
Also read Bihar DCECE 2024 Counselling: बिहार पॉलिटेक्निक राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
DCECE MOP-UP Counselling Schedule: काउंसलिंग शेड्यूल
अभ्यर्थी नीचे बिहार पॉलिटेक्निक मोप-अप काउंसलिंग शेड्यूल की महत्वपूर्ण तिथियां देख सकते हैं-
| इवेंट्स | तिथि |
|---|---|
|
ऑनलाइन मॉप-अप के लिए सीट मैट्रिक्स पोस्टिंग |
22 अगस्त 2024 |
|
सीट आवंटन के लिए रजिस्ट्रेशन-कम-च्वाइस फिलिंग तिथि |
26 अगस्त 2024 |
|
सीट आवंटन के लिए रजिस्ट्रेशन-कम-च्वाइस फिलिंग की अंतिम तिथि |
1 सितंबर 2024 |
|
मॉप-अप काउंसलिंग प्रोविजनल सीट आवंटन तिथि |
6 सितंबर 2024 |
|
आवंटन आदेश डाउनलोड करना (मॉप-अप काउंसलिंग) |
6 से 9 सितंबर 2024 |
|
दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश (मॉप-अप काउंसलिंग) |
7 से 9 सितंबर 2024 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार