Santosh Kumar | August 23, 2024 | 10:34 AM IST | 2 mins read
नीट यूजी राउंड 1 सीट आवंटन का परिणाम डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपना लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
Download EBook
नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) आज, 23 अगस्त को एमबीबीएस और बीडीएस कोर्सों में दाखिले के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (नीट यूजी 2024) के राउंड 1 सीट अलॉटमेंट के नतीजे जारी करेगी। नतीजे घोषित होने के बाद, उम्मीदवार एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in के माध्यम से नीट यूजी 2024 काउंसलिंग के तहत अपनी सीट अलॉटमेंट की स्थिति देख सकेंगे।
नीट यूजी राउंड 1 सीट आवंटन का परिणाम डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपना लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा। एमसीसी द्वारा चॉइस फिलिंग और सीट लॉक करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त थी।
नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 सीट आवंटन जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को 24 अगस्त से 29 अगस्त के बीच उन कॉलेजों को रिपोर्ट करना होगा जहां उन्हें सीटें आवंटित की गई हैं। उम्मीदवारों का डेटा सत्यापन 30 अगस्त और 31 अगस्त को किया जाएगा।
एमसीसी द्वारा नीट यूजी काउंसलिंग 2024 4 राउंड में आयोजित की जाएगी, जिसमें से एक राउंड खाली सीटों के लिए होगा। यह प्रक्रिया मुख्य रूप से अखिल भारतीय कोटे पर केंद्रित होगी, जबकि शेष 85% एमबीबीएस और बीडीएस सीटों को भरने के लिए राज्य स्तरीय काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।
बता दें कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित नीट यूजी परीक्षा 2024 में नामांकित और उत्तीर्ण सभी पात्र उम्मीदवारों के लिए एमबीबीएस और बीडीएस में प्रवेश के लिए नीट यूजी 2024 काउंसलिंग पंजीकरण शुरू किया गया। उम्मीदवारों को आवंटन स्वीकार करने या अस्वीकार करने का विकल्प दिया जाएगा।
इसके अलावा, उम्मीदवारों को बाद के राउंड में उनकी पसंदीदा सीट के लिए भी विचार किया जा सकता है। जो लोग नीट यूजी पहले राउंड के आवंटन से संतुष्ट हैं, उन्हें फीस का भुगतान करना होगा और कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 सीट अलॉटमेंट 13 सितंबर को जारी किया जाएगा
Also readNEET PG 2024 Result Live: नीट पीजी 2024 रिजल्ट जल्द होगा जारी, डायरेक्ट लिंक और वेबसाइट जानें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम जारी होने के बाद इसकी जांच कर सकेंगे-
ईडब्ल्यूएस श्रेणी के छात्रों के कई अभिभावकों के सामने आने वाली भाषा संबंधी बाधाओं को मानते हुए उच्च न्यायालय ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि ईडब्ल्यूएस और डीजी श्रेणी के तहत प्रवेश से संबंधित परिपत्र, नोटिस और निर्देश अंग्रेजी और हिंदी भाषाओं में उपलब्ध कराए जाएं।
Press Trust of India