Bihar DElEd Admission 2024: बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी, अब 18 फरवरी लास्ट डेट
Abhay Pratap Singh | February 16, 2024 | 06:07 PM IST | 2 mins read
बिहार डीएलएड कोर्स में प्रवेश के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट deledbihar.com के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को डीएलएड पाठ्यक्रम में प्रवेश दिया जाएगा।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने डीएलएड पाठ्यक्रम में शैक्षणिक वर्ष 2024-25 में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। जारी शेड्यूल के अनुसार उम्मीदवार 18 फरवरी तक आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2024 थी।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बताया कि डीएलएड प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार 19 फरवरी तक आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकेंगे। सामान्य/ ईडब्ल्यूएस/ बीसी व ईबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 960 रुपये, जबकि एससी/ एसटी और दिव्यांग श्रेणी को 760 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2024: योग्यता
बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए उच्च माध्यमिक (10+2) की परीक्षा न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंकों की सीमा में 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2024: परीक्षा तिथि
डीएलएड कोर्स में प्रवेश के लिए एंट्रेस एग्जाम का आयोजन 6 से 12 मार्च तक किया जाएगा। वहीं, बीएसईबी द्वारा आवेदन प्रक्रिया 2 फरवरी 2024 से शुरू की गई है।
बिहार डीएलएड एडमिशन 2024: परीक्षा पैटर्न
डीएलएड एंट्रेंस एग्जाम ऑनलाइन माध्यम से 2:30 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में वस्तुनिष्ट और बहुविकल्पीय 120 प्रश्न पूछे जाएंगे।
Bihar DElEd Admission 2024: आंसर की व रिजल्ट डेट
डीएलएड प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए 20 से 25 मार्च 2024 तक उत्तर कुंजी व अप्रैल महीने में रिजल्ट जारी किया जाएगा।
डीएलएड एप्लीकेशन प्रोसेस 2024: आवेदन प्रक्रिया
आवेदन करने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर फॉर्म भर सकते हैं:
- ऑफिशल वेबसाइट deledbihar.com पर जाएं।
- होमपेज पर Register New Candidate लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई आवश्यक जानकारी के साथ रजिस्टर करें।
- उम्मीदवार को लॉगिन आईडी और पासवर्ड जनरेट होगा।
- इसके बाद लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें।
- दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें और आवेदन पत्र डाउनलोड करें।
डीएलएड 2 वर्षीय पाठ्यक्रम: हेल्पलाइन नंबर
आवेदन करते समय समस्या या सहायता के लिए बीएसईबी द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 9546114508/ 8859764188 पर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच फोन कर सकते हैं। इसके अलावा ईमेल आईडी deledhelpdesk1@gmail.com पर ईमेल के माध्यम से अपनी समस्या बता सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’