Saurabh Pandey | March 28, 2026 | 12:36 PM IST | 1 min read
फिलहाल, परीक्षा रद्द करने की सूचना ही जारी की गई है और नई परीक्षा तिथि के बारे में कोई अपडेट नहीं है। उम्मीद है कि बिहार सिविल कोर्ट अटेंडेंट (प्यून) परीक्षा 2026 की नई तिथि अप्रैल 2026 में जारी की जा सकती है।

नई दिल्ली : बिहार सिविल कोर्ट अटेंडेंट (चपरासी) भर्ती परीक्षा रद्द कर दी गई है। समिति ने एक आधिकारिक नोटिस जारी कर बताया है कि 1673 चपरासी पदों को भरने के लिए 15 मार्च, 2026 को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा रद्द कर दी गई है।
केंद्रीकृत चयन एवं नियुक्ति समिति-सह-प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पटना के संयोजक कार्यालय ने बिहार सिविल न्यायालय परिचारक (प्यून) परीक्षा 2026 के संबंध में 27 मार्च 2026 को एक नोटिस जारी किया है। आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि बिहार के सिविल न्यायालय में 'परिचारक [प्यून (सामान्य + ऑर्डरली]' के पद पर नियुक्ति के संबंध में प्रारंभिक परीक्षा रद्द कर दी गई है।
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अब नए कार्यक्रम या पुन: परीक्षा की जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अभी तक कोई नई तारीख घोषित नहीं हुई है।
बिहार के सिविल न्यायालयों में चपरासी पद पर भर्ती के लिए अटेंडेंट (प्यून जनरल + ऑर्डर्ली) प्रारंभिक परीक्षा 15 मार्च को दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजितकी गई थी।
बिहार सिविल कोर्ट अटेंडेंट लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया जाएगा। दोनों ही परीक्षाओं के लिए क्वालीफाइंग मार्क्स निम्नलिखित हैं-
परीक्षा का प्रकार | कुल अंक | क्वालीफाइंग मार्क्स |
लिखित परीक्षा | 85 | 30 |
साक्षात्कार (Interview) | 15 | 6 |