Bihar Board 12th Exams 2025: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा का तीसरा दिन संपन्न; 1,130,071 विद्यार्थी शामिल
Abhay Pratap Singh | February 5, 2025 | 10:34 PM IST | 1 min read
बीएसईबी कक्षा 12 बोर्ड एग्जाम 2025 के तीसरे दिन शिफ्ट 1 में 6,39,689 छात्रों के लिए फिजिक्स और शिफ्ट 2 में 4,90,382 छात्रों के लिए जियोग्राफी एवं बिजनेस स्टडी का पेपर आयोजित किया गया।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने आज यानी 5 फरवरी को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कक्षा 12वीं की परीक्षा का तीसरा दिन सफलतापूर्वक संपन्न करा लिया। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा के तीसरे दिन छात्रों ने भौतिकी, भूगोल और व्यवसाय अध्ययन विषय का पेपर दिया।
बीएसईबी कक्षा 12 बोर्ड एग्जाम 2025 के तीसरे दिन दोनों पालियों में कुल 1,130,071 विद्यार्थी शामिल हुए। इनमें से शिफ्ट 1 में 6,39,689 छात्रों के लिए फिजिक्स का पेपर और शिफ्ट 2 में 4,90,382 छात्रों के लिए जियोग्राफी और बिजनेस स्टडी का पेपर आयोजित किया गया।
बिहार बोर्ड एग्जाम डेट शीट 2025 के अनुसार, प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की गई। बीएसईबी कक्षा 12 परीक्षा 2025 का आयोजन 1 फरवरी 15 फरवरी तक किया जाएगा।
एचटी मीडिया के अनुसार, पटना जिले में दोनों पालियों में परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने दोनों पालियों में विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा संचालन की व्यवस्था का जायजा लिया।
बिहार बोर्ड की आधिकारिक सूचना के अनुसार, 6 फरवरी, 2025 को बीएसईबी कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा का चौथा दिन राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। विज्ञान और कॉमर्स स्ट्रीम के छात्र सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक अंग्रेजी विषय की परीक्षा देंगे।
वहीं, 6 फरवरी को कला और व्यावसायिक स्ट्रीम के छात्र दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक हिंदी विषय की परीक्षा देंगे। बीएसईबी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट 2025 एग्जाम के लिए कुल 1,292,313 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें से 641,847 लड़कियां और 650,466 लड़के शामिल हैं।
अगली खबर
]RRB Recruitment 2025: आरआरबी मिनिस्टीरियल आइसोलेटेड कैटेगरी भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 16 फरवरी तक बढ़ी
आरआरबी मिनिस्टीरियल एंड आइसोलेटेड कैटेगरी भर्ती चयन प्रक्रिया में सिंगल स्टेज सीबीटी, परफॉर्मेंस टेस्ट/टीचिंग स्किल टेस्ट, ट्रांसलेसन टेस्ट (जैसा लागू हो) और डीवी/मेडिकल परीक्षा शामिल है।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें