BSEB Scrutiny 2024: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं विशेष और कंपार्टमेंट स्क्रूटनी के लिए 2 जून से करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | May 31, 2024 | 10:45 AM IST | 1 min read
बीएसईबी हाई स्कूल, इंटरमीडिएट विशेष एवं कंपार्टमेंट के लिए स्क्रूटनी आवेदन फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट intermediate.bsebscrutiny.com पर जाकर भर सकेंगे।
नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड पटना (बीएसईबी) की ओर से बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं विशेष और कंपार्टमेंट परीक्षा 2024 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए पंजीकरण विंडो 2 जून को खोली जाएगी। बीएसईबी 10वीं व 12वीं विशेष, कंपार्टमेंटल परीक्षा 2024 में प्राप्त अंकों से असंतुष्ट छात्र स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकेंगे।
छात्र बीएसईबी मैट्रिक, इंटरमीडिएट स्क्रूटनी फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट intermediate.bsebscrutiny.com या biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन मोड में भर सकेंगे। बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं स्क्रूटनी 2024 आवेदन फॉर्म भरने के लिए छात्रों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल कोड, रोल नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
बीएसईबी कक्षा 10वीं, 12वीं उत्तर पुस्तिका स्क्रूटनी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 6 जून 2024 तय की गई है। बिहार बोर्ड हाई स्कूल, इंटरमीडिएट विशेष एवं कंपार्टमेंट स्क्रूटनी आवेदन फॉर्म से संबंधित अधिक जानकारी के लिए छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट या आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर विजिट कर सकते हैं।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, छात्र बिहार बोर्ड मैट्रिक, इंटरमीडिएट स्पेशल एवं कंपार्टमेंटल रिजल्ट 2024 के किसी एक या एक से अधिक विषयों के लिए अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं। छात्रों को प्रत्येक विषय के लिए 120 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
बताया गया कि बीएसईबी विशेष एवं कंपार्टमेंट स्क्रूटनी 2024 के लिए सफलतापूर्वक आवेदन फॉर्म भरने और शुल्क का भुगतान करने वाले आवेदकों की उत्तर पुस्तिकाओं की समीक्षा समिति द्वारा की जाएगी। यदि जांच के बाद अंकों में कमी आती है, तो संशोधित अंक ही मान्य होंगे।
इसके अलावा, यदि उत्तर पुस्तिका स्क्रूटनी में प्राप्त अंक पहले से दर्ज अंकों से अधिक हैं, तो अधिक अंक ही मान्य होंगे। स्क्रूटनी के बाद अपडेट किए गए अंक ऑनलाइन मोड के जारी किए जाएंगे। बीएसईबी ने 29 मई को मैट्रिक, इंटरमीडिएट स्पेशल और कंपार्टमेंटल परीक्षा 2024 के परिणाम घोषित किए हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी