Bihar Board 12th Result 2024: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट लिंक एक्टिव, bsebinter.org पर मिलेगा परिणाम
Santosh Kumar | March 23, 2024 | 04:11 PM IST | 1 min read
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने राज्य के 1,523 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा में 13 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) के 12वीं कक्षा के नतीजे जारी हो गए हैं। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा के नतीजे देख सकते हैं। बोर्ड ने परीक्षा परिणाम का लिंक bsebinter.org एक्टिव कर दिया है। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और रोल कोड की मदद से लॉगिन करना होगा।
After Class 12th: 50+ Entrance Exams | Best Career Options
Don't Miss: Bihar Class 12th QP's & Answer Key 2026
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
बीएसईबी प्रमुख आनंद किशोर ने परिणाम की घोषणा करते हुए कहा कि Bihar Board 12th Result 2024 के कुल उत्तीर्ण प्रतिशत में सुधार हुआ है। पिछले पांच वर्षों की तुलना में, पटना बोर्ड ने सबसे अधिक उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया है। इस वर्ष कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 87.21 प्रतिशत है।
बता दें कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने राज्य के 1,523 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा में 13 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था, जिसमें 6,26,431 लड़कियां और 6,77,921 लड़के शामिल थे।
जारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीएसईबी ने बताया कि आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों स्ट्रीम में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। जानकारी के मुताबिक 88.84 फीसदी छात्राएं पास हुईं जबकि छात्रों का पास प्रतिशत करीब 85 रहा है।
Bihar Board 12th Result: ऐसे करें डाउनलोड
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट देख सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट bsebinter.org पर जाएं।
- यहां एडमिट कार्ड में दिया गया रोल नंबर, रोल कोड और पासवर्ड डालें।
- सबमिट करने के बाद बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसे विस्तार से जांच लें और डाउनलोड कर प्रिंट आउट ले लें।
अगली खबर
]Bihar Board 12 Result 2024: पांच साल के बोर्ड रिजल्ट की तुलना में पास प्रतिशत रिकॉर्ड 87.21; छात्राएं रहीं आगे
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी होने की जानकारी बीएसईबी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दी। बोर्ड ने कहा कि पिछले 5-6 वर्षों में पास प्रतिशत में सुधार हुआ है। बोर्ड ने इस बार सबसे ज्यादा पासिंग प्रतिशत 87.21 दर्ज किया है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’