BSEB 12th Result 2024: बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट कब आएगा, जानें लेटेस्ट अपडेट
Saurabh Pandey | March 22, 2024 | 12:07 PM IST | 2 mins read
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2024 का इंतजार राज्य के 13 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं कर रहे हैं। पिछले वर्ष बीएसईबी 12वीं रिजल्ट 2023 21 मार्च को जारी किया गया था। इस बार अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) किसी भी समय बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2024 जारी कर सकता है। हालांकि बीएसईबी की तरफ से इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। बिहार में इंटरमीडिएट के 13 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2024 साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के लिए एक साथ जारी किया जाएगा। हालांकि तीनों स्ट्रीम के आंकड़े अलग-अलग बताए जाएंगे। तीनों के टॉपर्स के नाम भी अलग-अलग घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षार्थी इसे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से चेक कर सकेंगे।
Bihar Board 12th Result 2024 Update: बिहार इंटर रिजल्ट अपडेट
बीएसईबी इंटर रिजल्ट 2024 कब तक जारी होगा, इस बारे आधिकारिक तौर पर कोई सूचना नहीं है। सूत्रों की मानें तो बिहार विद्यालय परीक्षा समिति आज यानी 22 फरवरी को बिहार इंटरमीडिएट रिजल्ट 2024 जारी कर सकता है। बोर्ड ने लगभग सभी तैयारियां भी पूरी कर ली हैं।
नंबर बढ़वाने वाले फर्जी फोन कॉल से किया सावधान
बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड ने हाल ही में छात्रों और अभिभावकों को पैसे देकर बोर्ड परीक्षा 2024 में अंक बढ़ाने का दावा करने वाले फर्जी व्यक्तियों और फोन कॉल को लेकर सचेत किया है। बोर्ड की तरफ से कहा गया है कि ऐसे किसी भी व्यक्ति के झांसे में न फंसें।
बता दें कि बीएसईबी इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 1 फरवरी से 12 फरवरी तक राज्य के 1,523 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा 13 लाख 4 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे। बोर्ड ने 2 मार्च को आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की थी। बीएसईबी ने उत्तर कुंजी में गड़बड़ी पर आपत्ति जताने के लिए छात्रों को 5 मार्च तक का समय दिया था।
Also read Bihar Board Result 2024: बिहार बोर्ड में नहीं आए अच्छे मार्क्स तो ऐसे कराएं रिजल्ट की दोबारा जांच
bihar board 12th result 2024 update: ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
- बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
- बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- अब सबमिट पर क्लिक करें।
- रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड पर क्लिक करें।
अगली खबर
]Bihar Board 12th Result 2024: पिछले साल आज जारी हुए थे बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे, अभी क्या है अपडेट?
जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर परीक्षा के नतीजे देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और रोल कोड की मदद से लॉगिन करना होगा।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें