Santosh Kumar | March 21, 2024 | 02:56 PM IST | 2 mins read
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने 12वीं की परीक्षा 1 से 12 फरवरी के बीच आयोजित की थी, परीक्षा में 13 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Now
नई दिल्ली: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2024 का सभी छात्र बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। परीक्षा के नतीजे जल्द ही बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) द्वारा जारी किए जाएंगे। पिछले साल बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे आज ही के दिन यानी 21 मार्च को जारी किए गए थे। ऐसे में संभव है कि इस साल परीक्षा के नतीजे मार्च के तीसरे या आखिरी सप्ताह तक जारी कर दिए जाएंगे।
Bihar Class 12th Quarterly QP's 2026: Maths | Biology | Geography | Political Science
Bihar Class 12th Quarterly AK's 2026: Maths | Biology | Geography | Political Science
After Class 12th: 50+ Entrance Exams | Best Career Options
Don't Miss: Bihar Class 12th QP's & Answer Key 2026
बीएसईबी द्वारा जल्द ही परिणाम के लिए नोटिस जारी किया जाएगा। बोर्ड रिजल्ट के साथ टॉपर लिस्ट भी जारी करेगा। अभ्यर्थी रिजल्ट और टॉपर लिस्ट केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर ही चेक कर सकेंगे।
बिहार बोर्ड ने 2 मार्च को आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की थी। बीएसईबी ने उत्तर कुंजी में गड़बड़ी पर आपत्ति जताने के लिए छात्रों को 5 मार्च तक का समय दिया था। बता दें कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने राज्य के 1,523 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की थी।
परीक्षा में 13 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था, जिसमें 6,26,431 लड़कियां और 6,77,921 लड़के शामिल थे। 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए बोर्ड ने प्रत्येक 25 अभ्यर्थियों पर एक पर्यवेक्षक नियुक्त किया था।
बता दें कि Bihar Board 12th Result 2024 को एसएमएस के जरिए भी चेक किया जा सकता है। इसके लिए उम्मीदवारों को बस अपने मोबाइल फोन के मैसेज बॉक्स में जाकर BIHAR 12 रोल नंबर टाइप करना होगा और 56263 पर एसएमएस भेजना होगा। एसएमएस भेजते ही रिजल्ट उनके नंबर पर भेज दिया जाएगा।
Also readBihar Board Results 2024: एसएमएस पर मिलेगा बिहार बोर्ड रिजल्ट, बस टाइप करना होगा यह नंबर
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से Bihar Board 12th Result 2024 देख सकते हैं-
Bihar Board 12th Result 2024 Live: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट के इस लाइव अपडेट में टॉपर्स और परीक्षा से जुड़े आंकड़ों की भी जानकारी दी गई है। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2024 घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या biharboardonline.com पर जाकर देख सकेंगे।
Saurabh Pandey