BSEB 12th Exam 2025: बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 1,677 सेंटर पर आज से शुरू; छात्राओं के लिए बनाए गए मॉडल केंद्र
Abhay Pratap Singh | February 1, 2025 | 11:50 AM IST | 2 mins read
परीक्षा समिति द्वारा प्रत्येक विषय के लिए प्रश्न पत्रों के 10 सेट - ए, बी, सी, डी, ई, एफ, जी, एच, आई और जे तैयार किए गए हैं।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से आज यानी 1 फरवरी से इंटर की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जा रही है। बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2025 में राज्य भर से 12.92 लाख विद्यार्थी (छात्र-छात्राएं) शामिल होंगे। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा राज्य के 1,677 केंद्रों पर 15 फरवरी तक आयोजित की जाएगी।
बीएसईबी इंटरमीडिएट 2025 एग्जाम के पहले दिन प्रथम पाली में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक बॉयोलॉजी (साइंस स्ट्रीम) और दर्शनशास्त्र (आर्ट्स स्ट्रीम) की परीक्षा होगी। वहीं, दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आर्ट्स एवं कॉमर्स स्ट्रीम के छात्रों के लिए अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा कराई जाएगी।
परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने मीडिया से बातचीत करने हुए बताया कि, परीक्षा केंद्रों पर 200 मीटर की परिधि में किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित है, इसकी जिम्मेदारी जिला पदाधिकारी को दी गई है। साथ ही, सभी परीक्षा केंद्रों पर त्रिस्तरीय मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई है।
प्रत्येक जिले में बनाए गए 4-4 मॉडल परीक्षा केंद्र -
आनंद किशोर ने बताया कि बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2025 के लिए राज्य के प्रत्येक जिले में 4-4 मॉडल परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। मॉडल परीक्षा केंद्रों पर केवल छात्राएं ही परीक्षा देंगी। आनंद किशोर ने आगे कहा कि, छात्रों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर लेना चाहिए।
परीक्षा समिति ने 10 सेट में तैयार किए प्रश्न पत्र -
परीक्षा समिति द्वारा प्रत्येक विषय के लिए प्रश्न पत्रों के 10 सेट - ए, बी, सी, डी, ई, एफ, जी, एच, आई और जे तैयार किए गए हैं। बीएसईबी इंटर परीक्षा में उपस्थित होने वाले प्रत्येक 10 विद्यार्थियों को पेपर के अलग-अलग सेट दिए जाएंगे। हालांकि, सभी सेटों में प्रश्न एक जैसे होंगे, लेकिन उनका क्रम बदला रहेगा।
पटना में बनाए गए 85 परीक्षा केंद्र -
बिहार बोर्ड 2025 इंटर परीक्षा के लिए पटना जिले में 85 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों में 75,000 से अधिक छात्र उपस्थित होंगे। बोर्ड ने कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए 500 छात्रों पर एक वीडियो ग्राफी की भी व्यवस्था की है। साथ ही, सभी परीक्षा केंद्रों और परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
अगली खबर
]Global Teacher Prize 2025: ‘ग्लोबल टीचर प्राइज 2025’ के लिए चयनित टॉप 10 लोगों में राजस्थान का शिक्षक शामिल
शिक्षक मो इमरान खान का चयन कक्षाओं से आगे बढ़कर बुनियादी ढांचे की चुनौतियों का समाधान करने, हजारों शिक्षकों को प्रशिक्षित करने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने जैसे कार्यों के लिए किया गया है।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार