BHU UG Admission 2024: बीएचयू यूजी मॉप अप राउंड 1 सीट अलॉटमेंट परिणाम जारी, कल तक जमा करें फीस
Santosh Kumar | October 8, 2024 | 03:27 PM IST | 1 min read
बीएचयू यूजी एडमिशन मॉप अप राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) ने शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए विभिन्न स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए मॉप अप राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट bhucuet.samarth.edu.in के माध्यम से सीट आवंटन परिणाम देख सकते हैं। बीएचयू ने रिजल्ट के साथ कटऑफ मार्क्स भी जारी किए हैं।
बीएचयू यूजी एडमिशन मॉप अप राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 7 अक्टूबर को शाम 6 बजे जारी किया गया। बीएचयू यूजी एडमिशन मॉप अप राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
BHU UG 2024 Admission: प्रवेश शुल्क 9 अक्टूबर तक
विश्वविद्यालय ने अधिसूचना जारी कर सीट आवंटन की जानकारी अभ्यर्थियों से साझा की है। आवंटित सीटों के लिए प्रवेश शुल्क कल यानी 9 अक्टूबर तक ऑनलाइन जमा करना होगा। यदि कोई अभ्यर्थी इस तिथि तक शुल्क जमा नहीं करता है तो उसकी सीट रद्द कर दी जाएगी।
विश्वविद्यालय ने यूजी एडमिशन के 4 राउंड और एक स्पॉट राउंड आयोजित किया है। हालांकि, काउंसलिंग के 5 राउंड के बाद भी कई सीटें अभी भी खाली हैं। बची हुई सभी सीटें बीएचयू मॉप अप राउंड काउंसलिंग 2024 के जरिए भरी जाएंगी।
Also read BHU UG Counselling 2024: बीएचयू यूजी काउंसलिंग मॉप अप राउंड शेड्यूल bhu.ac.in पर जारी
BHU UG Admission 2024: मॉप अप राउंड 1 सीट आवंटन
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके बीएचयू यूजी मॉप अप राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड या जांच सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट bhucuet.samarth.edu.in पर जाएं।
- होम पेज पर लॉगइन सेक्शन लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका सीट आवंटन परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- सीट आवंटन परिणाम चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच