BHU Recruitment 2024: बीएचयू में प्रोफेसर के 143 पदों पर निकली भर्ती, ट्रांसजेंडर उम्मीदवार भी कर सकेंगे आवेदन
Abhay Pratap Singh | February 6, 2024 | 12:39 PM IST | 1 min read
बीएचयू में प्रोफेसर पद के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 2 लाख रुपये से अधिक का वेतन दिया जाएगा।
Check out the top universities accepting applications
Check Nowनई दिल्ली: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) में एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के 143 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन पदों के लिए उम्मीदवार 4 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं, प्रोफेसर पद पर भर्ती के लिए ट्रांसजेंडर कैंडिडेट से भी आवेदन मांगे गए हैं।
बीएचयू प्रोफेसर भर्ती अभियान के तहत योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bhu.ac.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। सामान्य, ईडब्ल्यूएस व ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि महिला, ट्रांसजेंडर, पीडब्ल्यूबीडी व एससी/ एसटी कैंडिडेट निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा नेट परीक्षा उत्तीर्ण होने के साथ कैंडिडेट के पास पीएचडी डिग्री भी अनिवार्य रूप से होना चाहिए। एसोसिएट और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर साक्षात्कार, मेडिकल एग्जाम व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर चयन किया जाएगा।
बीएचयू प्रोफेसर भर्ती 2024: ऐसे आवेदन करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों की मदद से आवेदन कर सकते हैं:
- ऑफिशियल वेबसाइट bhu.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'रिक्रूटमेंट टैब' पर क्लिक करें।
- फिर 'टीचिंग ऑप्शन' पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार फॉर्म भरें व शुल्क का भुगतान करें।
- इसके बाद आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह सैलरी के रूप में 57,000 रुपये से 1,82,000 रुपए का भुगतान किया जाएगा। वहीं, एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर सलेक्ट कैंडिडेट को 1.31 लाख रुपये से लेकर 2.17 लाख रुपए वेतन दिया जाएगा।
अगली खबर
]MP Board Exam 2024: मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा आज से शुरू, चार सेट में होंगे प्रश्न-पत्र
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा इस बार कक्षा 12वीं के प्रवेश पत्र में क्यूआर कोड लगाया गया है। कक्षा 12वीं में प्रत्येक विषय के प्रश्न पत्र के चार सेट तैयार किए गए हैं। हालांकि, सभी सेट में एक जैसे प्रश्न होंगे, लेकिन उनका क्रम बदला हुआ होगा।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी