BHU PG Admission 2024: बीएचयू स्पॉट राउंड पीजी प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू, आखिरी तिथि 4 अगस्त
Abhay Pratap Singh | August 1, 2024 | 10:51 PM IST | 2 mins read
सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा में उपस्थित हुए अभ्यर्थी ही बीएचयू पीजी स्पॉट राउंड 2024 पंजीकरण के लिए पात्र होंगे।
नई दिल्ली: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) ने स्पॉट राउंड स्नातकोत्तर प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। बीएचयू के पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक कैंडिडेट समर्थ पोर्टल bhucuetpg.samarth.edu.in के माध्यम से अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
बीएचयू पीजी स्पॉट राउंड 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 4 अगस्त तय की गई है। बीएचयू पीजी स्पॉट राउंड एडमिशन 2024 का आयोजन नियमित राउंड के बाद विभिन्न पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम में बची हुई खाली सीटों को भरने के लिए किया जाता है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार bhu.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय द्वारा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - पीजी 2024 (CUET PG 2024) में प्राप्त अंकों के आधार पर विभिन्न पीजी पाठ्यक्रमों में योग्य उम्मीदवारों को प्रवेश दिया जाएगा। सीयूईटी पीजी परीक्षा एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जिसे एनटीए द्वारा आयोजित किया जाता है। बीएचयू पीजी प्रवेश 2024 स्पॉट राउंड के माध्यम से कुल 8,126 रिक्त सीटें भरी जाएंगी।
बीएचयू पीजी स्पॉट राउंड काउंसलिंग 2024 के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों के पास हाई स्कूल सर्टिफिकेट, कक्षा 12वीं की मार्कशीट, स्नातक मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), आय प्रमाण पत्र और पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र होना चाहिए। इसके अलावा, बीएचयू कर्मचारी प्रमाण पत्र और खेल कोटा प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) की आवश्यकता होगी।
Banaras Hindu University PG Admission 2024: आवेदन शुल्क
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय पीजी स्पॉट राउंड पंजीकरण शुल्क की जांच कर सकते हैं:
| कैटेगरी | पंजीकरण शुल्क |
|---|---|
| सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस |
एक कार्यक्रम के लिए - 300 रुपये
प्रत्येक अतिरिक्त कार्यक्रम के लिए - 100 रुपये |
| एससी/ एसटी/ दिव्यांग |
एक कार्यक्रम के लिए - 150 रुपये
प्रत्येक अतिरिक्त कार्यक्रम के लिए - 50 रुपये |
| पेड सीट - सभी श्रेणियों के लिए | 700 रुपये |
BHU PG Counselling 2024: आवेदन कैसे करें
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- आधिकारिक https://bhucuetpg.samarth.edu.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘न्यू रजिस्ट्रेशन’ लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक जानकारी दर्ज करें और लॉगिन विवरण जनरेट करें।
- जनरेट क्रेडेंशियल की सहायता से उम्मीदवार लॉगिन करें।
- कैंडिडेट आवेदन फॉर्म भरें और शुल्क का भुगतान करें।
- इसके बाद, दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
- भरे गए फॉर्म को सबमिट करें और प्रिंट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच