BHU PG Admission 2024-25: बीएचयू पीजी एडमिशन पहले राउंड की सीट आवंटन शेड्यूल में बदलाव, देखें तिथियां
Saurabh Pandey | June 13, 2024 | 11:26 PM IST | 1 min read
विश्वविद्यालय ने एलएलबी पाठ्यक्रमों के लिए भी बीएचयू पीजी मेरिट सूची 2024 भी जारी की है।
नई दिल्ली : बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) ने पीजी एडमिशन के पहले राउंड की सीट आवंटन शेड्यूल में बदलाव किया है। छात्र बीएचयू के सीट आवंटन रिजल्ट को बीएचयू की आधिकारिक वेबसाइट https://www.bhuonline.in पर जाकर ऑनलाइन मोड में देख सकते हैं।
आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) ने 11 जून, 2024 को पहले राउंड के सीट आवंटन का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्नातकोत्तर डिग्री में प्रवेश के लिए आवेदन किया है, वे विभिन्न पीजी पाठ्यक्रमों के साथ-साथ अपनी बीएचयू पीजी प्रथम मेरिट सूची 2024 और बीएचयू सीट आवंटन 2024 स्थिति भी देख सकते हैं। विश्वविद्यालय ने एलएलबी पाठ्यक्रमों के लिए भी बीएचयू पीजी मेरिट सूची 2024 भी जारी की है।
सीट आवंटन का संशोधित शेड्यूल
|
कार्यक्रम |
तारीख और समय |
|---|---|
|
सीट आवंटन |
11 जून 2024 |
|
आवंटित सीट एक्सेप्ट करने की समय-सीमा |
11 जून से 14 जून तक |
|
दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन |
11 जून से 15 जून तक |
|
शुल्क जमा करने की तारीख |
17 जून 2024 तक |
बीएचयू पीजी प्रवेश 2024 और कई पीजी स्तर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग शुरू हो गई है। बीएचयू में प्रवेश 2022 से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) पर आधारित है। केवल वे उम्मीदवार जिन्होंने सीयूईटी पीजी परीक्षा उत्तीर्ण की है और अपने आवेदन जमा किए हैं, वे काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पात्र हैं। काउंसलिंग के प्रत्येक सत्र के पूरा होने के बाद बोर्ड बीएचयू पीजी मेरिट सूची 2024 की घोषणा करेगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा