BHU PG Admission 2024-25: बीएचयू पीजी एडमिशन पंजीकरण का आज आखिरी दिन, bhu.ac.in से करें आवेदन
Saurabh Pandey | June 3, 2024 | 10:52 AM IST | 1 min read
बीएचयू पीजी एडमिशन 2024 के लिए केवल सीयूईटी पीजी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र ही पात्र हैं। बीएचयू-पीईटी 2024 का आयोजन एनटीए द्वारा सीयूईटी पीजी 2024 के माध्यम से किया जाएगा।
नई दिल्ली : बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) स्नातकोत्तर (पीजी) प्रवेश 2024 पंजीकरण की प्रक्रिया का आज यानी 3 जून आखिरी दिन है। बीएचयू पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bhu.ac.in पर जाकर रात 11.59 बजे से पहले ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
बीएचयू पीजी आवेदन सुधार विंडो 5 जून और 6 जून को खुलेगी। जिन उम्मीदवारों ने पहले ही आवेदन फॉर्म जमा कर दिया है, वे इस अवधि के दौरान आवेदन पत्र की त्रुटियों को सुधार सकेंगे। प्रवेश पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण फॉर्म भरते समय, सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की मार्कशीट, स्नातक मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र, फोटो, स्कैन किए गए हस्ताक्षर आदि अपलोड करना होगा।
विश्वविद्यालय ने घोषणा की है कि बीएचयू-पीईटी 2024 का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा सीयूईटी पीजी 2024 के माध्यम से किया जाएगा। कुछ पाठ्यक्रमों में प्रवेश मेरिट,ग्रुप डिस्कशन पर्सनल इंटरव्यू, प्रैक्टिकल परीक्षा या शारीरिक फिटनेस के आधार पर दिया जाएगा।
BHU Admission 2024: आवेदन का तरीका
- सबसे पहले बीएचयू की आधिकारिक वेबसाइट bhu.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर पीजी पंजीकरण कम काउंसलिंग 2024' लिंक पर क्लिक करें।
- 'न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें और व्यक्तिगत विवरण का उपयोग करके पंजीकरण करें।
- बीएचयू 2024 पंजीकरण शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- बीएचयू 2024 पंजीकरण फॉर्म को सेव करें और प्रिंट आउट लें।
BHU PG Admission 2024: बीएचयू हॉस्टल फीस
बीएचयू हॉस्टल फीस के अनुसार, लड़कियों और लड़कों को हॉस्टल और चुने गए कोर्स के आधार पर 4,875 रुपये से 5,375 रुपये तक फीस का भुगतान करना होगा। वहीं, विदेशी छात्रों को हॉस्टल फीस के तौर पर 20,900 रुपये चुकाने होंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा