BBOSE Class 12 Timetable 2026: बीबोस 12वीं कक्षा की डेटशीट जारी, 25 जुलाई से शुरू होंगे एग्जाम, जानें शेड्यूल
Santosh Kumar | July 6, 2026 | 10:08 AM IST | 2 mins read
बोर्ड के अनुसार, इंटर की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 25 से 28 जुलाई तक चलेंगी। इसके बाद, लिखित परीक्षाएं 30 जुलाई से 14 अगस्त तक दो शिफ्ट में होंगी।
नई दिल्ली: बिहार बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन (बीबोस) ने जून 2026 सेशन के लिए 12वीं क्लास की परीक्षाओं की डेट शीट जारी कर दी है। परीक्षाएं 25 जुलाई से शुरू होंगी और जुलाई के आखिर तक चलेंगी। ओपन स्कूलिंग कर रहे हजारों स्टूडेंट्स के लिए यह एक अहम घोषणा है। बोर्ड ने परीक्षाएं दो शिफ्ट में आयोजित करने का फैसला किया है। बिहार बोर्ड ने इस संबंध में अधिसूचना अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर जारी की है।
पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। डेट शीट में विषयों को एक क्रम में दिया गया है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट से डेट शीट डाउनलोड कर सकते हैं।
बीबोस क्लास 12 एडमिट कार्ड जल्द ही वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। बोर्ड के अनुसार, इंटर की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 25 से 28 जुलाई तक चलेंगी। इसके बाद, लिखित परीक्षाएं 30 जुलाई से 14 अगस्त तक दो शिफ्ट में होंगी।
BBOSE Class 12 Timetable 2026: बीबोस 12वीं कक्षा की डेटशीट
सैद्धांतिक परीक्षा के लिए बीबोस 12वीं कक्षा की डेटशीट नीचे तालिका में दी गई है-
|
परीक्षा तिथि |
प्रथम पाली | द्वितीय पाली |
|---|---|---|
|
30 जुलाई |
301 - हिन्दी |
302 - अंग्रेजी |
|
31 जुलाई |
310 - गणित |
312 - रसायन विज्ञान |
|
01 अगस्त |
313 - जीव विज्ञान |
311 - भौतिक विज्ञान |
|
03 अगस्त |
315 - भूगोल |
314 - इतिहास |
|
06 अगस्त |
307 - मैथिली |
319 - लेखाशास्त्र |
|
07 अगस्त |
306 - संस्कृत, 321 – अरबी |
303 - बांग्ला, 305 – भोजपुरी, मनोविज्ञान |
|
08 अगस्त |
317 - अर्थशास्त्र |
320 - गृह विज्ञान |
|
10 अगस्त |
316 - राजनीति विज्ञान |
323 - समाजशास्त्र |
|
11 अगस्त |
328 - योग एवं शारीरिक शिक्षा |
322 - कम्प्यूटर विज्ञान |
|
12 अगस्त |
327 - संगीत |
326 - चित्रकला |
|
13 अगस्त |
318 - व्यवसाय अध्ययन |
325 - शिक्षाशास्त्र, 324 – दर्शनशास्त्र |
|
14 अगस्त |
304 - उर्दू |
309 - मगही |
BBOSE Class 12 Timetable 2026: बीबोस 12वीं कक्षा की डेटशीट
प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए बीबोस 12वीं कक्षा की डेटशीट नीचे तालिका में दी गई है-
|
परीक्षा तिथि |
प्रथम पाली (सुबह 9 बजे - दोपहर 12 बजे) |
द्वितीय पाली (दोपहर 1 बजे - शाम 4 बजे) |
|---|---|---|
|
25 जुलाई |
311 - भौतिक विज्ञान, 326 - चित्रकला |
312 - रसायन विज्ञान, 315 - भूगोल |
|
27 जुलाई |
313 - जीव विज्ञान, 321 - मनोविज्ञान |
328 - योग एवं शारीरिक शिक्षा, 320 - गृह विज्ञान |
|
28 जुलाई |
322 - कम्प्यूटर विज्ञान |
327 - संगीत |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच