BBOSE Datesheet 2025: बिहार बोर्ड ओपन स्कूल 10वीं, 12वीं जून, दिसंबर परीक्षा कार्यक्रम जारी, प्रैक्टिकल डेट्स
Saurabh Pandey | November 18, 2025 | 01:14 PM IST | 2 mins read
बिहार बोर्ड ओपन स्कूल परीक्षा में दिव्यांग परीक्षार्थी जो स्वयं लिखने में असमर्थ है, उन्हें नियमानुसार जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा बुतिलेखक (Scribe/Writer) रखने की अनुमति दी जाएगी एवं इससे संबंधित सूचना समिति को भी उपलब्ध करायी जाएगी।
नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (बीबोस) के प्रथम उच्चतर माध्यमिक (12वीं) और प्रथम माध्यमिक (10वीं) परीक्षा जून 2025 और द्वितीय उच्चतर माध्यमिक (12वीं) और द्वितीय माध्यमिक (10वीं) दिसंबर परीक्षा 2025 का कार्यक्रम जारी कर दिया है।
बिहार बोर्ड ओपन स्कूल 12वीं की परीक्षा नौ दिसंबर से शुरू होगी और 24 दिसंबर तक दो पाली में होगी, जबकि प्रायोगिक परीक्षा 5 से 8 दिसंबर तक चलेगी। वहीं 10वीं की परीक्षाएं 15 दिसंबर से शुरू होगी और 23 दिसंबर तक चलेगी। प्रायोगिक परीक्षा 6 से 9 दिसंबर तक होगी। दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाएं दो पालियों में होगी।
BBOSE Time Table 2025: 10वीं का टाइम टेबल
|
परीक्षा तिथि
|
प्रथम पाली
|
द्वितीय पाली
|
|---|---|---|
|
15 दिसंबर 2025
|
विज्ञान
|
चित्रकला
|
|
16 दिसंबर 2025
|
गृह विज्ञान
|
सामाजिक विज्ञान
|
|
17 दिसंबर 2025
|
अंग्रेजी
|
गणित
|
|
18 दिसंबर 2025
|
हिंदी
|
भारतीय संस्कृति एवं विरासत
|
|
19 दिसंबर 2025
|
योग एवं शारीरिक शिक्षा
|
बेसिक कंप्यूटर
|
|
20 दिसंबर 2025
|
उर्दू
|
संस्कृत
|
|
22 दिसंबर 2025
|
व्यवसाय अध्ययन
|
मैथिली
|
|
23 दिसंबर 2025
|
भोजपुरी व बांग्ला
|
अरबी व फारसी
|
BBOSE Time Table 2025: 12वीं का टाइम टेबल
|
परीक्षा तिथि एवं दिन
|
प्रथम पाली (सुबह 9:30 से 12:45 बजे)
|
द्वितीय पाली (दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक)
|
|---|---|---|
|
09.12.2025 (मंगलवार)
|
विषय कोड: 306 - मैथिली
विषय कोड: 307 - बांग्ला
|
विषय कोड: 309 मगही
|
|
11.12.2025 (गुरुवार)
|
विषय कोड: 301 - हिन्दी
|
विषय कोड: 302 - अंग्रेजी
|
|
12.12.2025 (शुक्रवार)
|
विषय कोड: 310 - गणित
|
विषय कोड: 312 - रसायन विज्ञान
|
|
15.12.2025 (सोमवार)
|
विषय कोड: 313 - जीव विज्ञान
|
विषय कोड: 311 - भौतिक विज्ञान
|
|
16.12.2025 (मंगलवार)
|
विषय कोड: 315 - भूगोल
|
विषय कोड: 314 - इतिहास
|
|
17.12.2025 (बुधवार)
|
विषय कोड: 303 -संस्कृत
विषय कोड: 308 - अरबी
|
विषय कोड: 321 - मनोविज्ञान
|
|
18.12.2025 (गुरुवार)
|
विषय कोड: 317 - अर्थशास्त्र
|
विषय कोड: 320 - गृह विज्ञान
|
|
19.12.2025 (शुक्रवार)
|
विषय कोड: 316 - राजनीति विज्ञान
|
विषय कोड: 323 - समाजशास्त्र
|
|
20.12.2025 (शनिवार)
|
विषय कोड: 328 - योग एवं शारीरिक शिक्षा
|
विषय कोड: 322 - कम्प्यूटर विज्ञान
|
|
22.12.2025 (सोमवार)
|
विषय कोड: 327 - संगीत
|
विषय कोड: 326 - चित्रकला
|
|
23.12.2025 (मंगलवार)
|
विषय कोड: 318 - व्यवसाय अध्ययन
|
विषय कोड: 324 - शिक्षाशास्त्र
विषय कोड: 325 - दर्शनशास्त्र
|
|
24.12.2025 (बुधवार)
|
विषय कोड: 304 - उर्दू
|
विषय कोड: 319 - लेखाशास्त्र
विषय कोड: 305 - भोजपुरी
|
BBOSE Datesheet 2025: रिपोर्टिंग टाइमिंग
बिहार बोर्ड ओपन स्कूल परीक्षा में दोनों पालियों की परीक्षा के लिए परीक्षा केन्द्र में परीक्षार्थियों का प्रवेश परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले तक ही दिया जाएगा। पहली पाली की परीक्षा जो सुबह 9:30 बजे से प्रारंभ होगी, उसके लिए 9 बजे तक एवं दूसरी पाली की परीक्षा जो दो बजे से शुरू होगी, उसके लिए दोपहर 1:30 बजे तक ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। विलंब से आने वाले परीक्षार्थियों को किसी भी परिस्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
बिहार बोर्ड ओपन स्कूल परीक्षा की सभी पालियों में 15 मिनट का शुरुआती समय परीक्षार्थियों को प्रश्नों को पढ़ने और समझने के लिए दिया जाएगा। बिहार बोर्ड ओपन स्कूल परीक्षा में दिव्यांग परीक्षार्थी जो स्वयं लिखने में असमर्थ है, उन्हें नियमानुसार जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा बुतिलेखक (Scribe/Writer) रखने की अनुमति दी जाएगी एवं इससे संबंधित सूचना समिति को भी उपलब्ध करायी जाएगी। श्रुतिलेखक की सुविधा लेने वाले परीक्षार्थियों को 20 मिनट प्रति घंटा का क्षतिपूरक समय दिया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार