AYUSH NEET UG Counselling 2025: आयुष नीट यूजी राउंड 2 रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 25 सितंबर को
Abhay Pratap Singh | September 17, 2025 | 11:33 AM IST | 2 mins read
आयुष नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 के लिए सीट आवंटन की प्रक्रिया 23 से 24 सितंबर, 2025 तक की जाएगी।
नई दिल्ली: आयुष प्रवेश केंद्रीय परामर्श समिति (AACCC) की ओर से आयुष नीट यूजी काउंसलिंग 2025 के लिए राउंड 2 पंजीकरण प्रक्रिया 17 सितंबर से शुरू की जाएगी। पात्र उम्मीदवार एएसीसीसी की आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाकर आयुष नीट यूजी 2025 राउंड 2 काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आयुष नीट यूजी काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, राउंड 2 के लिए पंजीकरण करने और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 22 सितंबर है। चॉइस फिलिंग प्रक्रिया 18 सितंबर से शुरू होगी और 22 सितंबर, 2025 को बंद हो जाएगी। चॉइस लॉकिंग 22 सितंबर को दोपहर 2:00 बजे से रात 11:55 बजे तक की जा सकती है।
आयुष नीट यूजी राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 25 सितंबर, 2025 को घोषित किया जाएगा। उम्मीवारों को आवंटित कॉलेजों में 26 सितंबर से 3 अक्टूबर, 2025 तक रिपोर्टिंग करनी होगी।
AYUSH NEET UG Counselling 2025 Registration: आवेदन कैसे करें
आयुष नीट राउंड 2 काउंसलिंग के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं:
- एएसीसीसी की आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, आयुष नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 2 लिंक पर क्लिक करें।
- अभ्यर्थियों पंजीकरण करें, फॉर्म भरें और शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “समय-सीमा के बाद आयुष नीट यूजी काउंसलिंग पंजीकरण के लिए किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। मूल्यांकन वर्ष 2025-26 के लिए स्ट्रे वैकेंसी राउंड (SVR-1) के दौरान नए पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार MCC की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
AYUSH NEET UG 2025 Round 2 Schedule: राउंड 2 संशोधित शेड्यूल
नीचे सारणी में आयुष नीट यूजी राउंड 2 काउंसलिंग कार्यक्रम जांच सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
| रजिस्ट्रेशन और शुल्क भुगतान |
|
| चॉइस फिलिंग/ लॉकिंग |
|
| सीट आवंटन की प्रक्रिया |
23 से 24 सितंबर, 2025 तक
|
| राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट | 25 सितंबर, 2025 |
| आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग | 26 सितंबर से 3 अक्टूबर, 2025 तक |
| एएसीसीसी/एनसीआईएसएम/एनसीएच द्वारा शामिल उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन | 4 से 5 अक्टूबर, 2025 तक |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा