AYUSH NEET UG 2024 Counselling: आयुष नीट यूजी राउंड 2 काउंसलिंग पंजीकरण aaccc.gov.in पर शुरू, जानें शेड्यूल
Saurabh Pandey | September 18, 2024 | 04:10 PM IST | 2 mins read
नीट आयुष काउंसलिंग 2024 के माध्यम से, बीएएमएस, बीयूएमएस, बीएचएमएस, बीएसएमएस और बीएनवाईएस कार्यक्रमों में प्रवेश देने वाले 914 कॉलेजों में कुल 52,720 सीटें आवंटन के लिए उपलब्ध होंगी।
नई दिल्ली : आयुष प्रवेश केंद्रीय परामर्श समिति (एएसीसीसी) ने आयुष नीट यूजी राउंड 2 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
चॉइस फिलिंग 19 सितंबर, 2024 को खुलेगी। उम्मीदवारों को इस दौरान अपने पसंदीदा पाठ्यक्रमों और कॉलेजों में प्रवेश करना होगा। आयुष नीट यूजी राउंड 2 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण 23 सितंबर, 2024 तक चलेगा, जबकि राउंड 2 के लिए सीट आवंटन परिणाम 26 सितंबर, 2024 को घोषित किए जाएंगे।
चयनित उम्मीदवारों को 27 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया 4 से 5 अक्टूबर के बीच होगी। एएसीसीसी प्रवेश के लिए चार राउंड की काउंसलिंग आयोजित करता है। इसमें तीन राउंड और दो स्ट्रे वैकेंसी राउंड (एसवीआर I और II) शामिल हैं।
AYUSH NEET UG 2024 Counselling: राउंड 2 शेड्यूल
- पंजीकरण एवं भुगतान - 18 से 23 सितंबर 2024
- चॉइस फिलिंग/लॉकिंग - 19 सितंबर से 23 सितंबर 2024
- सीट आवंटन की प्रक्रिया - 24 से 25 सितंबर 2024
- सीट आवंटन परिणाम - 26 सितंबर 2024
- आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग - 27 सितंबर से 3 अक्टूबर 2024
नीट आयुष काउंसलिंग 2024 के माध्यम से, बीएएमएस, बीयूएमएस, बीएचएमएस, बीएसएमएस और बीएनवाईएस कार्यक्रमों में प्रवेश देने वाले 914 कॉलेजों में कुल 52,720 सीटें आवंटन के लिए उपलब्ध होंगी।
AYUSH NEET UG 2024 Counselling: डीम्ड विश्वविद्यालयों के लिए फीस
डीम्ड विश्वविद्यालयों में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सभी श्रेणियों के लिए 5,000 रुपये का भुगतान करना होगा। उन्हें एआईक्यू-गवर्नमेंट-कॉलेज एआईक्यू गवर्नमेंट एडेड-कॉलेज, सीयू-एनआई के लिए 20,000 रुपये और डीम्ड यूनिवर्सिटी के लिए 50,000 रुपये की रिफंडेबल सिक्योरिटी मनी का भुगतान करना होगा।
AYUSH NEET UG 2024 Round 2 Counselling: पंजीकरण शुल्क
अखिल भारतीय कोटा (एआईक्यू) सरकारी कॉलेजों, सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों और केंद्रीय विश्वविद्यालय/राष्ट्रीय संस्थान (सीयू-एनआई) के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 1000 रुपये का शुल्क देना होगा। एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणियों के उम्मीदवारों को इसके लिए 500 रुपये का पंजीकरण शुल्क देना होगा।
AYUSH NEET UG 2024 Counselling: आवेदन का तरीका
- सबसे पहले एएसीसीसी की आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर आयुष नीट 2024 काउंसलिंग राउंड 2 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण कराना होगा।
- अब आवेदन पत्र भरें और काउंसलिंग शुल्क का भुगतान करें।
- इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
- अब आवेदन पत्र की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल