UP News: लखनऊ में 15 जून को पुलिस नियुक्ति समारोह, 60,244 पुलिसकर्मियों को सौंपे जाएंगे अपॉइंटमेंट लेटर

Santosh Kumar | June 12, 2025 | 04:40 PM IST | 1 min read

सीएम योगी एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि गृह मंत्री अमित शाह पुलिस नियुक्ति समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।

सीएम ने कहा कि पुलिस नियुक्ति समारोह में 60,244 पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)
सीएम ने कहा कि पुलिस नियुक्ति समारोह में 60,244 पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज (12 जून) घोषणा की कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 15 जून को लखनऊ में आयोजित पुलिस भर्ती समारोह में शामिल होंगे। सीएम योगी एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, जिसमें मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह पुलिस भर्ती समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।

सीएम ने कहा कि पुलिस नियुक्ति समारोह में 60,244 पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। उन्होंने कहा, "नए भर्ती किए गए पुलिसकर्मियों में एक ही बैच में 12,000 से अधिक महिलाओं को पुलिस बल में भर्ती किया गया है।"

मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 1947 से 2017 के बीच केवल 10,000 भर्तियों की तुलना में यह एक रिकॉर्ड है। सीएम ने इस उपलब्धि का श्रेय सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति और पारदर्शी भर्ती के प्रति प्रतिबद्धता को दिया।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब सुशासन और रोजगार के मामले में मिसाल कायम कर रहा है। मेधावी छात्र सम्मान समारोह में सीएम ने केंद्रीय और राज्य स्तरीय बोर्ड परीक्षाओं में उच्च अंक लाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।

Also readUP News: “छात्र सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा करें” - मेधावी छात्रों को सम्मानित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ

इस अवसर पर 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का मानवर्धन करने वाले खिलाड़ियों को 'मुख्यमंत्री विद्यालयी खेल पुरस्कार' का वितरण कर विभिन्न संस्थानों के नवीन भवनों का शिलान्यास भी किया।

कार्यक्रम में सीएम योगी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को देशभर में लागू करने के लिए प्रधानमंत्री की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पिछले 8 वर्षों में हम उत्तर प्रदेश में स्कूली और माध्यमिक शिक्षा की स्थिति को बेहतर बनाने में सफल रहे हैं।

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications