Allahabad HC Recruitment 2026: इलाहाबाद हाई कोर्ट में आरओ, एआरओ सहित 543 पदों पर निकली भर्ती; आज से करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | June 1, 2026 | 10:10 AM IST | 2 mins read
इलाहाबाद एचसी आरओ एआरओ सीए भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून और शुल्क भुगतान की आखिरी तिथि 22 जून, 2026 निर्धारित की गई है।
नई दिल्ली: इलाहाबाद उच्च न्यायालय (Allahabad High Court) में विज्ञापन संख्या 02/रिव्यू ऑफिसर/असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर/कंप्यूटर असिस्टेंट/2026 के तहत कुल 543 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/allhcre/ पर आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद 1 जून से ऑनलाइन माध्यम में अप्लाई कर सकते हैं।
सामान्य व ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को प्रत्येक पद के लिए 1200 रुपये और उत्तर प्रदेश के एससी/ एसटी/ ईडब्ल्यूएस आवेदन शुल्क के रूप में 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। क्षैतिज आरक्षण के अंतर्गत आने वाले उम्मीदवारों को अपनी मूल श्रेणी के अनुसार शुल्क जमा करना होगा।
इलाहाबाद एचसी आरओ एआरओ सीए भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून और शुल्क भुगतान की आखिरी तिथि 22 जून, 2026 निर्धारित की गई है।
Allahabad High Court RO ARO Recruitment 2026: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार इलाहाबाद हाई कोर्ट भर्ती 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक exams.nta.nic.in/allhcre पर जाएं।
- होमपेज पर, आवेदन संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें, फॉर्म भरें और शुल्क जमा करें।
- सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, अभ्यर्थी उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट www.allahabadhighcourt.in तथा https://exams.nta.nic.in/AHCRE के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इलाहाबाद हाई कोर्ट आरओ नोटिफिकेश 2026 जांच सकते हैं।
Allahabad High Court RO, ARO, CA Notification 2026: महत्वपूर्ण विवरण
नीचे सारणी में पद के अनुसार रिक्तियां, आयु-सीमा, वेतनमान और पद का नाम सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं:
| पद का नाम | पदों की संख्या | वेतनमान | आयु-सीमा | शैक्षणिक योग्यता |
|---|---|---|---|---|
| समीक्षा अधिकारी (RO) | 138 |
लेवल-8:
46700 से 151100 रुपये तक |
21 से 35 वर्ष के बीच
(1 जुलाई 2026 तक) |
1. किसी विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री या उसके समकक्ष योग्यता हो। और
2. मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा/डिग्री या ‘O’ लेवल प्रमाणपत्र अथवा ‘CCC’ सर्टिफिकेट हो। और 3. डाटा एंट्री, वर्ड प्रोसेसिंग और कंप्यूटर का ज्ञान हो। और 4. कंप्यूटर पर अंग्रेजी टाइपिंग में न्यूनतम 25 शब्द प्रति मिनट की गति हो। |
| सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) | 380 |
लेवल-7:
44900 से 142400 रुपये तक |
21 से 35 वर्ष के बीच
(1 जुलाई 2026 तक) |
|
| कंप्यूटर असिस्टेंट (CA) | 25 |
लेवल-4:
25500 से 81100 रुपये तक |
18 से 35 वर्ष के बीच
(1 जुलाई 2026 तक) |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार