Aligarh Muslim University: एएमयू परिसर में स्कूल शिक्षक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
Press Trust of India | December 25, 2025 | 12:14 PM IST | 1 min read
एसएसपी ने बुधवार देर रात संवाददाताओं को बताया कि पुलिस ने हत्या के मकसद का पता लगाने के लिए शिक्षक के परिवार और सहकर्मियों से बात की है, हालांकि अभी तक कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिला है।
अलीगढ़: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) परिसर में टहल रहे एबीके यूनियन हाई स्कूल के एक स्कूल शिक्षक की अज्ञात हमलावरों ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। विश्वविद्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने 25 दिसंबर को यह जानकारी दी है।
एएमयू के प्रॉक्टर मोहम्मद वसीम अली ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि एएमयू से संबद्ध एबीके यूनियन हाई स्कूल के शिक्षक राव दानिश अली बुधवार रात भोजन के बाद अपने दो सहकर्मियों के साथ कैनेडी सभागार के पास टहल रहे थे, तभी कुछ नकाबपोश लोगों ने उन्हें रोका, उनसे कुछ देर बात की और फिर बेहद करीब से उन पर गोली चला दी।
उन्होंने बताया कि दानिश मौके पर ही गिर पड़े और उन्हें जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रॉक्टर ने बताया कि अली के साथ मौजूद लोग हमलावरों की पहचान नहीं कर सके क्योंकि उनके चेहरे ढके हुए थे, लेकिन गोलीबारी से पहले कुछ कहासुनी हुई थी।
Also read UP News: भर्तियों में संवैधानिक रूप से अनिवार्य ओबीसी कोटा नहीं दे रही भाजपा - अखिलेश यादव
यह घटना रात नौ बजे के बाद की है जब अली अपनी नियमित दिनचर्या के तहत टहलते हुए एएमयू कैंटीन में चाय पीने गए थे। उन्होंने बताया कि कैंटीन के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में गोलीबारी की घटना रिकॉर्ड हुई है लेकिन अंधेरा, कोहरा और चेहरे पर नकाब होने के कारण हमलावर स्पष्ट नहीं दिख रहे हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नीरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हमलावरों को पकड़ने के लिए अलर्ट जारी किया गया।
एसएसपी ने बुधवार देर रात संवाददाताओं को बताया कि पुलिस ने हत्या के मकसद का पता लगाने के लिए शिक्षक के परिवार और सहकर्मियों से बात की है, हालांकि अभी तक कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच