AKTU Admit Card 2025: एकेटीयू ऑड-सेमेस्टर एडमिट कार्ड aktu.ac.in पर जारी; यूजी, पीजी हाल टिकट डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | January 7, 2025 | 01:51 PM IST | 2 mins read
एकेटीयू में विषम सेमेस्टर की लिखित परीक्षाएं 8 जनवरी से 7 फरवरी, 2025 तक आयोजित की जाएंगी।
नई दिल्ली: डॉ एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (AKTU) ने बीआर्क, बीएफएडी, बीएफए, एमबीए इंटीग्रेटेड, एमसीए इंटीग्रेटेड, B Voc, बीटेक, बीफॉर्मा सहित अन्य परीक्षाओं के लिए ऑड-सेमेस्टर के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। छात्र एकेटीयू की आधिकारिक वेबसाइट aktu.ac.in पर जाकर एकेटीयू ऑड-सेमेस्टर एडमिट कार्ड 2025 की जांच कर सकते हैं।
एकेटीयू जनवरी 2025 परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर की आवश्यकता होगी। एकेटीयू में विषम सेमेस्टर की लिखित परीक्षाएं 8 जनवरी 2025 से 7 फरवरी 2025 तक आयोजित की जाएंगी। AKTU ने www.aktu.ac.in पर ऑड-सेमेस्टर परीक्षा केंद्रों की सूची भी जारी कर दी है।
AKTU एडमिट कार्ड 2025 में छात्र अपना नाम, परीक्षा का नाम, पंजीकरण संख्या, फोटो व हस्ताक्षर, रोल नंबर, पिता का नाम, परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि एवं समय और जेंडर जैसे विवरण की जांच कर सकते हैं। बता दें कि, उत्तर प्रदेश के 55 जिलों में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी से संबद्ध कुल 592 संस्थान हैं।
नवीनतम अपडेट के अनुसार, डॉ एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (AKTU) ने विभिन्न यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों के लिए विषम-सेमेस्टर के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। 1st, 3rd, 5th और 7th सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट अपना हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें कि, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (AKTU) को पहले उत्तर प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (UPTU) के नाम से जाना जाता था। 2015 में विश्वविद्यालय का आधिकारिक नाम बदलकर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय कर दिया गया।
AKTU January 2025 Exam Admit Cards: कैसे डाउनलोड करें?
डॉ एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- एकेटीयू की आधिकारिक वेबसाइट aktu.ac.in पर विजिट करें।
- मेनू बार पर दिए गए ‘ईआरपी’ सेक्शन पर क्लिक करें।
- सभी विवरण भरें और लॉगिन पर क्लिक करें।
- एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें और रोल नंबर दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड पीडीएफ डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल