AIST 2026 Exam: ऑल इंडिया सिलेक्शन टेस्ट के लिए 20 दिसंबर से fddiindia.com पर करें पंजीकरण, परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | December 15, 2025 | 10:40 AM IST | 1 min read
एआईएसटी 2026 परीक्षा एफडीडीआई फुटवियर डिजाइन, फैशन डिजाइन और बिजनेस मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
Students looking for FDDI AIST preparation, can download free question paper from here.
Download Nowनई दिल्ली: फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (FDDI) ने ऑल इंडिया सिलेक्शन टेस्ट 2026 (AIST 2026) के लिए आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा तिथि की आधिकारिक घोषणा कर दी है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, उम्मीदवार 20 दिसंबर से एफडीडीआई की वेबसाइट fddiindia.com पर जाकर एआईएसटी 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
FDDI AIST 2027: Syllabus | Exam Pattern | Seat Matrix
FDDI AIST: Sample Papers | Complete guide
एआईएसटी 2026 पात्रता मानदंड के अनुसार, किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से किसी भी स्ट्रीम में कक्षा 12 की परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवार एआईएसटी 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं। वर्ष 2026 में 10+2 परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट भी आवेदन करने के पात्र हैं।
एफडीडीआई एआईएसटी 2026 के लिए आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य, ओबीसी और सामान्य-ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये और अन्य उम्मीदवारों को 300 रुपये का भुगतान करना होगा। एआईएसटी 2026 रजिस्ट्रेशन के लिए विलंब शुल्क क्रमशः 800 रुपये और 400 रुपये है।
ऑल इंडिया सिलेक्शन टेस्ट 2026 का आयोजन 10 मई को देश भर के 38 शहरों में किया जाएगा। एआईएसटी 2026 परीक्षा एफडीडीआई फुटवियर डिजाइन, फैशन डिजाइन और बिजनेस मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। अधिक जानकारी के लिए एफडीडीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Also read NIFTEE 2026: निफ्ट यूजी, पीजी, पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण exams.nta.nic.in/niftee पर शुरू
FDDI AIST Exam Schedule 2026: परीक्षा कार्यक्रम
नीचे सारणी में उम्मीदवार एफडीडीआई एआईएसटी एग्जाम 2026 शेड्यूल की जांच कर सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 20 दिसंबर, 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 20 अप्रैल, 2026 |
| विलंब शुल्क के साथ आवेदन जमा करने की तिथि | 30 अप्रैल, 2026 |
| आवेदन सुधार विंडो | 21 से 22 मई, 2026 |
| एआईएसटी एडमिट कार्ड | 1 मई, 2026 |
|
एआईएसटी एग्जाम
|
10 मई, 2026 |
| मेरिट सूची | - |
| एआईएसटी काउंसलिंग 2026 | - |
| फीस जमा करने की अंतिम तिथि | 15 जुलाई, 2026 |
| प्रशिक्षण सत्र और कक्षाओं के शुरू होने की तिथि | - |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा