AISSEE Seat Allotment Result 2025: सैनिक स्कूल राउंड 2 सीट अलॉटमेंट pesa.ncog.gov.in पर जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | July 10, 2025 | 11:35 AM IST | 1 min read
सैनिक स्कूल राउंड 2 काउंसलिंग के तहत आवंटित स्कूल स्वीकार करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई और दस्तावेज व फीस भुगतान की लास्ट डेट 18 जुलाई है।
नई दिल्ली: ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एडमिशन काउंसलिंग (AISSAC) ने आज यानी 10 जुलाई को सैनिक स्कूल प्रवेश 2025 के लिए राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम की घोषणा कर दी है। AISSEE 2025 काउंसलिंग में भाग लेने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट pesa.ncog.gov.in पर जाकर सैनिक स्कूल राउंड 2 सीट अलॉटमेंट की जांच कर सकते हैं।
एआईएसएसईई सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी, पासवर्ड और स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा कोड की आवश्यकता होगी। आवंटित स्कूल स्वीकार करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई है। अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2025 (AISSEE 2025) उत्तीर्ण करने वाले छात्रों के लिए सैनिक स्कूल ई-काउंसलिंग आयोजित की जाती है।
Sainik School Round 2 Seat Allotment Result 2025: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके छात्र एआईएसएसईई राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट pesa.ncog.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “नवीनतम समाचार” सेक्शन पर विजिट करें।
- “ऑनलाइन काउंसलिंग राउंड 2 रिजल्ट” लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण की सहायता से लॉगिन करें।
- सैनिक स्कूल सीट आवंटन परिणाम जांचें और डाउनलोड करें।
सैनिक स्कूल काउंसलिंग प्रक्रिया 2025 में पंजीकरण, विकल्प भरना, सीट आवंटन, मेडिकल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन को शामिल किया गया है। इससे पहले, सैनिक स्कूल राउंड 1 सीट अलॉटमेंट की घोषणा 26 जून को की गई थी। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार सैनिक स्कूल की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Sainik School Counselling 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
एआईएसएसईई राउंड 2 काउंसलिंग शेड्यूल की जांच छात्र नीचे सारणी में कर सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
| राउंड 2 शुरू | 7 जुलाई,2 025 |
| सीट अलॉटमेंट रिजल्ट | 10 जुलाई, 2025 |
|
आवंटित स्कूल स्वीकार करने की अंतिम तिथि
|
13 जुलाई, 2025 |
|
दस्तावेज सत्यापन सह चिकित्सा परीक्षण शुरू |
14 जुलाई, 2025
(सुबह 8:00 बजे से) |
|
दस्तावेज जमा करने और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि
|
18 जुलाई, 2025
(शाम 5:00 बजे तक) |
|
स्कूलों द्वारा पोर्टल अपडेट करने की अंतिम तिथि
|
19 जुलाई, 2025
(शाम 6:00 बजे तक |
अगली खबर
]केंद्रीय विश्वविद्यालयों का दो दिवसीय कुलपति सम्मेलन आज से शुरू, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान होंगे शामिल
केंद्रीय विश्वविद्यालयों का कुलपति सम्मेलन का उद्देश्य शैक्षिक परिवर्तन में केंद्रीय विश्वविद्यालयों की भूमिका और विकसित भारत@2047 में उनके योगदान पर ध्यान केंद्रित करना है।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार