AISSEE Entrance Exam 2024: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का कल होगा आयोजन, फरवरी में जारी होगी आंसर की
Abhay Pratap Singh | January 27, 2024 | 07:08 AM IST | 1 min read
सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2024 का आयोजन 28 जनवरी को एनटीए द्वारा किया जाएगा। यह परीक्षा कक्षा 6 और 9 में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए आयोजित की जाती है।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा 28 जनवरी को सैनिक स्कूल में कक्षा 6 व कक्षा 9 में प्रवेश के लिए एआईएसएसईई एंट्रेंस एग्जाम 2024 का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए 16 जनवरी को ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश पत्र उपलब्ध करा दिया गया था।
अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2024 का आयोजन होने के बाद एनटीए फरवरी माह में प्रोविजनल आंसर की जारी करेगा। जिसके बाद छात्र प्रोविजनल उत्तर कुंजी को चुनौती दे सकेंगे। मार्च माह में चयनित छात्रों का मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा और अप्रैल 2024 में सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए एनटीए द्वारा फाइनल मेरिट सूची जारी किए जाने की संभावना है।
एआईएसएसईई एंट्रेंस एग्जाम 2024 के तहत 40 प्रतिशत सीटें रैंक के आधार पर भरी जाएंगी। जबकि 60 प्रतिशत सीटें स्वीकृत एनएसएस में नामांकित छात्रों द्वारा भरी जाएंगी। कुल सीटों में से 15 फीसदी सीटों पर एससी व 7.5 फीसदी सीटों पर एसटी उम्मीदवारों को मेरिट के आधार पर लिया जाएगा।
कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा के लिए छात्रों को 150 मिनट, जबकि कक्षा 9 की प्रवेश परीक्षा के लिए छात्रों को 180 मिनट का समय दिया जाएगा। वहीं, कक्षा 6 के लिए उम्मीदवारों से कुल 300 अंकों का प्रश्नपत्र, जबकि कक्षा 9 के लिए उम्मीदवारों से 400 अंकों का प्रश्नपत्र पूछा जाएगा।
सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारो किसी भी तरह की समस्या या सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या 011-69227700 पर कॉल कर सकते हैं या aissee@nta.ac.in पर मेल के माध्यम से एनटीए से संपर्क कर सकते हैं।
अगली खबर
]NTPC Recruitment 2024: एनटीपीसी लिमिटेड सहायक कार्यकारी के 223 पदों के लिए आवेदन शुरू, 55 हजार मिलेगी सैलरी
एनटीपीसी लिमिटेड असिस्टेंट एक्जीक्यूटिव 2024 के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों से 300 रुपये आवेदन शुल्क लिया जाएगा। एनटीपीसी लिमिटेड सहायक कर्मचारी के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 55,000 रुपये वेतन व अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई