Ahmedabad Plane Crash: एयर इंडिया का विमान बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर क्रैश, 5 छात्रों की मौत, कई घायल
Santosh Kumar | June 12, 2025 | 05:10 PM IST | 2 mins read
एक प्रत्यक्षदर्शी हरेश शाह ने बताया कि विमान बहुत नीचे उड़ रहा था और यह सरकारी कॉलेज के डॉक्टरों के आवासीय क्वार्टरों से टकरा गया।
अहमदाबाद: लंदन जाने वाले एयर इंडिया के विमान ने उड़ान भरने के तुरंत बाद ही अपनी ऊंचाई खो दी और अहमदाबाद के मेघानीनगर इलाके में बीजे मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के आवासीय क्वार्टर में जा घुसा, जिससे परिसर में स्थित इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि अहमदाबाद हवाई अड्डे के पास स्थित आवासीय क्वार्टरों में रहने वाले कई लोग दुर्घटना में घायल हो गए, हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
एक प्रत्यक्षदर्शी हरेश शाह ने बताया कि विमान बहुत नीचे उड़ रहा था और यह सरकारी कॉलेज के डॉक्टरों के आवासीय क्वार्टरों से टकरा गया। उन्होंने बताया, "वहां कई 5 मंजिला इमारतें हैं जो आवासीय क्वार्टरों के रूप में काम करती हैं।"
Air India Plane Crash: विमान में 242 यात्री थे सवार
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि जिस अपार्टमेंट में विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उसमें रहने वाले कई लोग घायल हो गए, क्योंकि इमारतों में आग लग गई। एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि परिसर में खड़ी कई कारें और वाहन भी जल गए।
यह दुर्घटना गुरुवार दोपहर को हुई जब 242 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को लेकर जा रहा एयर इंडिया का विमान लंदन के लिए उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद अहमदाबाद के एक आवासीय इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
Ahmedabad Plane Crash: कई लोगों के मारे जाने की आशंका
कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान (AI171) को दूर से देखा जा सकता था, जो तेजी से ऊंचाई खो रहा था और आग के गोले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे हवा में घने काले धुएं का गुबार उठने लगा।
विमान सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास मेघानीनगर इलाके में दोपहर करीब 2 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ। पीएम मोदी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, डॉक्टरों और चिकित्सा समुदाय ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अहमदाबाद के बीजे मेडिकल कॉलेज के लगभग 5 छात्रों को मृत घोषित कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट में सवार थे।
अगली खबर
]UP News: लखनऊ में 15 जून को पुलिस नियुक्ति समारोह, 60,244 पुलिसकर्मियों को सौंपे जाएंगे अपॉइंटमेंट लेटर
सीएम योगी एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, जिसमें मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह पुलिस भर्ती समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच