AIMA MAT 2024: आइमा मैट 2024 पेपर आधारित टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 20 फरवरी
Abhay Pratap Singh | February 19, 2024 | 08:19 PM IST | 1 min read
आइमा मैट 2024 परीक्षा पीबीटी के लिए 25 फरवरी 2024 को आयोजित होगी। परीक्षा के तीन मोड में से किसी एक के लिए 2100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।
नई दिल्ली: ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन द्वारा पेपर आधारित टेस्ट (पीबीटी) के लिए आइमा मैट 2024 पंजीकरण 20 फरवरी 2024 को समाप्त कर दिया जाएगा। पीबीटी मोड में मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (एमएटी) के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mat.aima.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आइमा मैट 2024 पेपर आधारित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए 22 फरवरी को प्रवेश पत्र जारी कर दिया जाएगा। वहीं, पेपर-आधारित टेस्ट के लिए AIMA MAT परीक्षा 2024 का आयोजन 25 फरवरी को होगा।
मैट परीक्षा तीन अलग-अलग मोड में आयोजित होगी, जिसमें कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी), इंटरनेट आधारित परीक्षा (आईबीटी) और पेपर आधारित परीक्षा (पीबीटी) शामिल है।
उम्मीदवारों को परीक्षा के तीन मोड में से किसी एक के लिए 2100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। यदि कोई उम्मीदवार परीक्षा के लिए एक से अधिक मोड का चयन करता है, तो उसे 2100+1200= 3300 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (आइमा) द्वारा 600 से अधिक बी-स्कूलों द्वारा प्रस्तावित पोस्ट ग्रेजुएट मैनेजमेंट प्रोग्राम (एमबीए) में प्रवेश के लिए मैट परीक्षा का आयोजन किया जाता है। सीबीटी मोड परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 मार्च है। आइमा मैट फरवरी 2024 सीबीटी मोड परीक्षा 10 मार्च को आयोजित होगी।
AIMA MAT 2024 Registration: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आवेदन कर सकते हैं:
- AIMA MAT 2024 की आधिकारिक वेबसाइट mat.aima.in पर जाएं।
- होमपेज पर मौजूद AIMA MAT 2024 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉगिन करें।
- आवश्यक विवरण दर्ज करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन पत्र डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
आइमा मैट 2024: परीक्षा पैटर्न
आइमा मैट परीक्षा में 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं, उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए कुल 150 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए अभ्यर्थी को 1 अंक मिलेगा, जबकि गलत उत्तर देने पर ¼ अंक काटा जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी