AIIMS INI SS Result 2025: एम्स आईएनआई एसएस रिजल्ट aiimsexams.ac.in पर जारी, रोल नंबर वाइज लिस्ट करें डाउनलोड
Santosh Kumar | June 2, 2025 | 09:38 PM IST | 2 mins read
एम्स आईएनआई एसएस रिजल्ट 2025 में उन उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं जिन्हें विभिन्न सुपर-स्पेशलिटी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए चुना गया है।
Know your admission chances in INIs- AIIMS campuses ,JIPMER, NIMHANS, PGIMER and SCTIMST
Use Nowनई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने आईएनआई एसएस (इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस सुपर-स्पेशलिटी) परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। एम्स आईएनआई एसएस रिजल्ट 2025 रोल नंबर के अनुसार पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है।
एम्स आईएनआई एसएस रिजल्ट 2025 में उन उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं जिन्हें विभिन्न सुपर-स्पेशलिटी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए चुना गया है। अगले चरण में उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
एम्स आईएनआई एसएस परीक्षा देश भर के शीर्ष चिकित्सा संस्थानों जैसे एम्स दिल्ली, जेआईपीएमईआर, निमहंस, पीजीआईएमईआर और एससीटीआईएमएसटी में सुपर-स्पेशियलिटी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
AIIMS INI SS Result 2025: उम्मीदवारों की रोल नंबर-वार सूची जारी
बोर्ड ने चरण 1 परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर प्रोविजनल रूप से योग्य उम्मीदवारों की रोल नंबर-वार सूची जारी की है। एम्स आईएनआई एसएस 2025 जुलाई सत्र की परीक्षा 24 मई, 2025 को आयोजित की गई।
बोर्ड ने अभी तक पात्रता मानदंड, श्रेणी प्रमाण पत्र या प्रायोजन दस्तावेजों का सत्यापन नहीं किया है। यदि कोई विसंगति पाई जाती है, तो उम्मीदवारी किसी भी चरण में रद्द की जा सकती है, जिसमें प्रवेश के बाद की स्थिति भी शामिल है।
Also read AIIMS INI CET Result 2025: एम्स आईएनआई सीईटी रिजल्ट aiimsexams.org पर जारी; टाई-ब्रेकिंग नियम जानें
AIIMS INI SS Result 2025: एम्स आईएनआई एसएस रिजल्ट कैसे करें चेक?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एम्स आईएनआई एसएस जुलाई परिणाम 2025 की जांच कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
- एम्स आईएनआई एसएस जुलाई परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- आईएनआई एसएस जुलाई रिजल्ट पीडीएफ ओपन हो जाएगी।
- इसमें कंट्रोल-एफ की मदद से अपने रोल नंबर की जांच करें।
- इसके बाद पीडीएफ़ फाइल करें और प्रिंटआउट लें लें।
अगर किसी अभ्यर्थी को रिजल्ट डाउनलोड करने में कोई परेशानी आ रही है तो वे एम्स हेल्पलाइन या ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं। वेबसाइट पर सभी जरूरी निर्देश दिए गए हैं, जिन्हें पढ़ना जरूरी है ताकि कोई गलती न हो।
अगली खबर
]NEET PG 2025 Postponed: नीट पीजी परीक्षा स्थगित; कोर्ट के आदेश के बाद एनबीई ने जारी की अधिसूचना, नई डेट जल्द
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने 2 जून को आधिकारिक नोटिस जारी कर इसकी पुष्टि की है। बोर्ड ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग