Santosh Kumar | May 18, 2024 | 03:51 PM IST | 2 mins read
जुलाई 2024 सत्र के लिए पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश चाहने वाले आवेदकों के लिए आईएनआई सीईटी आयोजित किया जाएगा। परीक्षा की अवधि 3 घंटे है।
Know your admission chances in INIs- AIIMS campuses ,JIPMER, NIMHANS, PGIMER and SCTIMST
Use Now
नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) द्वारा इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट (आईएनआई सीईटी) 2024 कल यानी 19 मई को आयोजित किया जाएगा। संस्थान ने परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिया है। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले आवेदकों को परीक्षा केंद्र पर जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।
एम्स आईएनआई सीईटी 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को पंजीकरण आईडी, ईयूसी कोड, पासवर्ड और कैप्चा कोड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। जुलाई 2024 सत्र के लिए पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक आवेदकों के लिए आईएनआई सीईटी परीक्षा आयोजित की जाएगी।
आईएनआई सीईटी 2024 परीक्षा अंग्रेजी माध्यम में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। आईएनआई सीईटी प्रश्न पत्र में कुल 200 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। आईएनआई सीईटी 2024 परीक्षा में पेपर हल करने के लिए छात्रों को 3 घंटे यानी 180 मिनट का समय दिया जाएगा।
उम्मीदवार इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट के लिए महत्वपूर्ण दिशानिर्देश नीचे देख सकते हैं-
Also readCA Inter, Foundation 2024 Exam Date: सीए इंटर, फाउंडेशन सितंबर परीक्षा की तारीख घोषित, देखें शेड्यूल
उम्मीदवारों को परीक्षा में कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी ले जाने होंगे। इसकी लिस्ट आप नीचे देख सकते हैं-
आईएनआई संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2024 में नकारात्मक अंकन का भी प्रावधान है। उम्मीदवार को प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटा जाएगा। इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट 2024 के संबंध में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।