AIIMS CRE Admit Card 2025: एम्स सीआरई एडमिट कार्ड ग्रुप बी और सी पदों के लिए aiimsexams.ac.in पर जल्द
Abhay Pratap Singh | February 23, 2025 | 06:35 PM IST | 2 mins read
एम्स के अनुसार, निर्धारित परीक्षाओं के लिए प्रत्येक शिफ्ट के लिए अलग-अलग एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।
नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली की ओर से जल्द ही ग्रुप बी और सी पदों के लिए एम्स सीआरई 2025 एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। एम्स दिल्ली की घोषणा के बाद परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in के माध्यम से एम्स सीआरई हाल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।
एम्स सीआरई एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल पंजीकरण नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एम्स सीआरई एडमिट कार्ड 2025 में कैंडिडेट नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि एवं समय, परीक्षा केंद्र का पता और अभ्यर्थियों के लिए निर्देश सहित अन्य विवरण प्रदर्शित होंगे।
एम्स दिल्ली ने हाल ही में सीआरई 2025 सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दिया है। एम्स सीआरई सिटी स्लिप में कैंडिडेट परीक्षा केंद्र वाले शहर की जांच कर सकते हैं। उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग समय से कम से कम 1 घंटे पहले पहुंचना चाहिए। कैंडिडेट को पेन, एडमिट कार्ड और एक आईडी प्रूफ ले जाने की अनुमति होगी।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत भाग लेने वाले एम्स और केंद्र सरकार के अस्पतालों में विभिन्न ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए सामान्य भर्ती परीक्षा (CRE) 26 फरवरी से 28 फरवरी, 2025 तक सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि 90 मिनट है। पेपर में 400 अंकों के लिए कुल 100 प्रश्न होंगे।
एम्स कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जाम 2025 के तहत ग्रुप बी और ग्रुप सी के कुल 4,576 पदों को भरेगा। उम्मीदवारों की नियुक्ति प्रशासनिक अधिकारी, सहायक अभियंता, मल्टी-टास्किंग स्टाफ, नर्सिंग अधिकारी, सार्वजनिक स्वास्थ्य नर्स, नर्सिंग अटेंडेंट, फार्मासिस्ट सहित विभिन्न पदों पर की जाएगी। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी है।
AIIMS CRE 2024 Admit Card: सीआरई एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
कैंडिडेट निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से एम्स सीआरई हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
- एम्स सीआरई 2024 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- AIIMS CRE एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र