AIIMS Bilaspur Recruitment 2024: एम्स बिलासपुर में प्रोफेसर समेत 68 पदों के लिए 23 फरवरी तक मांगे गए आवेदन
Abhay Pratap Singh | February 18, 2024 | 07:03 PM IST | 2 mins read
एम्स बिलासपुर में फैकल्टी के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 27 फरवरी तक आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी नीचे दिए गए पते पर भेजना होगा।
नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर ने प्रोफेसर समेत अन्य 68 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsbilaspur.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 23 फरवरी 2024 निर्धारित की गई है।
एम्स बिलासपुर में फैकल्टी भर्ती अभियान के तहत कुल 68 पदों में से प्रोफेसर के 24 पद, एडिशनल प्रोफेसर के 14, एसोसिएट प्रोफेसर के 14 पद व असिस्टेंट प्रोफेसर के 16 पद भरे जाएंगे। 27 फरवरी तक उम्मीदवारों को बताए गए पते पर आवेदन की हार्ड कॉपी भेजना होगा।
AIIMS Bilaspur Faculty Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
- बेंचमार्क दिव्यांग (पीडब्ल्यूबीडी) वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।
- एससी व एसटी कैंडिडेट को 1000 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
- अन्य वर्ग के उम्मीदवारों को 2000 रुपये एप्लीकेशन फीस देना होगा।
- अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के अतिरिक्त 18 प्रतिशत जीएसटी भी देना होगा।
एम्स भर्ती 2024 एचपी: आयु सीमा
प्रोफेसर व एडिशनल प्रोफेसर पद पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों की आयु 58 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं, एसोसिएट प्रोफेसर व असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए कैंडिडेट की अधिकतम आयु 50 साल होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
AIIMS Bilaspur प्रोफेसर भर्ती 2024: चयन प्रक्रिया
- उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड (एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया) के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
- शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
- उम्मीदवारों को चयन समिति के समक्ष अपने कार्य/ उपलब्धियों पर अधिकतम 5 मिनट की अवधि के लिए एक प्रेजेंटेशन देनी होगी।
एम्स बिलासपुर भर्ती 2024: आवेदन पत्र भेजना का पता
एम्स बिलासपुर में फैकल्टी के पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 27 फरवरी तक एप्लीकेशन फॉर्म की हार्ड कॉपी नीचे दिए गए पते पर भेजना होगा:
डिप्टी डायरेक्टर, एडमिनिस्ट्रेशन, 3rd फ्लोर, एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक (रिक्रूटमेंट सेल), एम्स, कोठीपुरा, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश-174037; अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एम्स बिलासपुर की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
अगली खबर
]IIM Jammu 2024: भारतीय प्रबंधन संस्थान जम्मू के नए परिसर भवन का पीएम नरेंद्र मोदी 20 फरवरी को करेंगे उद्घाटन
आईआईएम जम्मू के निदेशक प्रो बीएस सहाय के नेतृत्व में जगती स्थित नए परिसर भवन के निर्माण की शुरुआत की गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 फरवरी 2024 को उद्घाटन करेंगे।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’