AIBE 21 Result 2026 LIVE: एआईबीई 21 रिजल्ट कब आएगा? स्कोरकार्ड लिंक allindiabarexamination.com; लेटेस्ट अपडेट
Santosh Kumar | July 13, 2026 | 01:57 PM IST | 1 min read
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर लॉग इन करके अपना एआईबीई 21 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
Get a structured AIBE Question Paper, detailed answer key, and step-by-step explanations for every question.
Download NowAIBE 21 Result 2026 Live Updates: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) द्वारा आयोजित ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (एआईबीई) 21 का रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जाएगा। यह परीक्षा 7 जून को आयोजित की गई। बीसीआई हेल्पडेस्क के अनुसार, एआईबीई 21 रिजल्ट 15 से 18 जुलाई के बीच घोषित होने की संभावना है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर लॉग इन करके एआईबीई 21 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
AIBE 21: Final Answer Key Out: Download PDF
AIBE 21: Provisional Answer Key & Solutions: SET-A | SET-B | SET-C | SET-D
AIBE: Complete Exam Guide | Certificate of Practice
Don't Miss: Difference Between AIBE and Judiciary Exams
एआईबीई 21 परीक्षा के लिए 2.6 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया, और लगभग 2.55 लाख से 2.65 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। बीसीआई ने एआईबीई 21 फाइनल आंसर की पहले ही जारी कर दी है।
AIBE 21 Final Answer Key 2026: एआईबीई फाइनल आंसर-की जारी
बार काउंसिल ऑफ इंडिया की तरह से एआईबीई फाइनल आंसर की पीडीएफ 10 जुलाई को जारी की गई। 10 जून को प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को 17 जून तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया गया।
सभी आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद फाइनल की तैयार की गई। एआईबीई रिजल्ट इसी फाइनल आंसर की पर आधारित होगा। उम्मीदवार एप्लीकेशन नंबर या हॉल टिकट नंबर और जन्म तिथि डालकर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
AIBE 21 Exam Result 2026: एआईबीई 21 रिजल्ट कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एआईबीई 21 परीक्षा रिजल्ट 2026 की जांच या डाउनलोड कर सकेंगे-
- आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए एआईबीई 21 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर आवश्यक विवरण दर्ज करके सबमिट करें।
- एआईबीई 21 परीक्षा रिजल्ट 2026 स्किन पर प्रदर्शित होगा।
- अपने अंको की जांच करें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
सफल उम्मीदवारों को 'सर्टिफिकेट ऑफ़ प्रैक्टिस' दिया जाएगा। जनरल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को पास होने के लिए 100 में से कम से कम 45 मार्क्स जबकि एससी, एसटी और पीडबल्यूडी के लिए 40 मार्क्स तय किए गए हैं।
July 13, 2026 | 01:57 PM IST
AIBE 21 Exam Result 2026: 2.6 लाख से अधिक उम्मीदवार पंजीकृत
एआईबीई 21 परीक्षा के लिए 2.6 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया, और लगभग 2.55 लाख से 2.65 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए।
July 13, 2026 | 01:29 PM IST
AIBE 21 Final Answer Key 2026: एआईबीई 21 फाइनल आंसर की जारी
एआईबीई 21 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जारी किया जाएगा। फाइनल आंसर की पहले ही जारी हो चुकी है।
July 13, 2026 | 12:28 PM IST
AIBE 21 Result Date 2026: अपेक्षित एआईबीई 21 रिजल्ट डेट
बार काउंसिल ऑफ इंडिया हेल्पडेस्क के अनुसार, एआईबीई 21 रिजल्ट 15 से 18 जुलाई के बीच घोषित होने की संभावना है।
July 13, 2026 | 12:27 PM IST
AIBE 21 Result 2026 Live Updates: एआईबीई 21 रिजल्ट कब आएगा?
बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) द्वारा आयोजित ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (एआईबीई) 21 का रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जाएगा। यह परीक्षा 7 जून को आयोजित की गई।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें