AIBE 21 Final Answer Key 2026: एआईबीई 21 फाइनल आंसर-की पीडीएफ allindiabarexamination.com पर जारी, रिजल्ट जल्द
Santosh Kumar | July 10, 2026 | 04:15 PM IST | 2 mins read
बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) द्वारा अब एआईबीई 21 फाइनल आंसर की के आधार पर एआईबीई 21 का रिजल्ट तैयार किया जाएगा
नई दिल्ली: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (एआईबीई) 21 के लिए फाइनल आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर लॉग इन करके एआईबीई 21 फाइनल आंसर की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। 7 जून को हुई परीक्षा के बाद, प्रोविजनल आंसर की 10 जून को जारी की गई और 17 जून तक आपत्तियां स्वीकार की गईं।
बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) द्वारा अब एआईबीई 21 फाइनल आंसर की के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा। एआईबीई 21 फाइनल आंसर-की की मदद से उम्मीदवार अपने जवाबों की सही-सही जांच कर सकते हैं।
AIBE 21 Result Date 2026: एआईबीई 21 रिजल्ट डेट
एआईबीई फाइनल आंसर की पीडीएफ पर किसी भी तरह की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। यह आंसर की परीक्षा के सभी सेट (A, B, C, D) के लिए लागू होगी। बीसीआई द्वारा एआईबीई 21 रिजल्ट की घोषणा जल्द होने वाली है।
बीसीआई के अनुसार, एआईबीई 21 का रिजल्ट 14 से 18 जुलाई के बीच घोषित होने की संभावना है। उम्मीदवार वेबसाइट पर अपना एप्लीकेशन नंबर या हॉल टिकट नंबर और जन्म तिथि डालकर अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
AIBE 21 Final Answer Key 2026: एआईबीई फाइनल आंसर की कैसे देखें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से एआईबीई 21 आंसर-की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।
- होमपेज पर एआईबीई 21 फाइनल आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
- एआईबीई आंसर-की 2026 पीडीएफ ओपन हो जाएगी।
- डाउनलोड करें, फाइनल की पर आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
AIBE 21 Final Answer Key 2026: एआईबीई 21 पासिंग मार्क्स
सफल उम्मीदवारों को 'सर्टिफिकेट ऑफ़ प्रैक्टिस' दिया जाएगा। जनरल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को पास होने के लिए 100 में से कम से कम 45 मार्क्स जबकि एससी, एसटी और पीडबल्यूडी के लिए 40 मार्क्स तय किए गए हैं।
इस परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है। लाखों लॉ ग्रेजुएट इस परीक्षा का इंतज़ार कर रहे हैं क्योंकि वे सीओपी मिलने के बाद ही लॉ की प्रैक्टिस शुरू कर सकते हैं। बीसीआई कोई भी अपडेट या नोटिस अपनी वेबसाइट पर ही पब्लिश करेगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा